एक्सप्लोरर

Kia Clavis की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू, जानें फीचर्स और सेफ्टी में क्या है खास?

Kia Clavis Bookings: किआ इंडिया ने अपनी पॉपुलर एमपीवी कैरेंस के अपडेटेड वर्जन क्लैविस की बुकिंग शुरु कर दी है. इसके कीमतों का ऐलान अगले कुछ हफ्तों में किया जाएगा.

Kia Clavis Bookings Open In India: किआ इंडिया ने अपनी नई एमपीवी क्लैविस को बहुत ही शानदार लुक के साथ अनवील किया है. इसमें सामने की तरफ एक नया बंद ग्रिल दिया गया है, जो दोनों ओर क्यूब-स्टाइल वाले एलईडी हेडलैम्प और इंटीग्रेटेड डीआरएल के साथ आता है.

नया बंपर और एयर इनलेट भी इसकी स्पोर्टी लुक को और बेहतर बनाते हैं. पीछे की ओर एलईडी कनेक्टेड टेल लैंप इसे प्रीमियम टच देते हैं. इसमें 17-इंच के क्रिस्टल-कट डुअल-टोन अलॉय व्हील्स भी शामिल हैं.

नया डिजाइन और स्टाइलिश एक्सटीरियर

किआ क्लैविस के इंटीरियर की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके साथ ही 64 कलर की एम्बिएंट लाइटिंग, बोस का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, डुअल पैन सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी लग्जरी फीचर्स भी मौजूद हैं. एक और खास बात यह है कि इसमें इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए बटन-बेस्ड स्वैप सिस्टम दिया गया है, जो इसे तकनीकी रूप से एडवांस बनाता है.

इंजन ऑप्शन

इंजन विकल्पों की बात करें तो किआ क्लैविस तीन पावरफुल ऑप्शन में उपलब्ध है-पहला 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, दूसरा 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन जिसे अब नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, और तीसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन जो 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर यूनिट दोनों विकल्पों में मिलता है. ये सभी इंजन विकल्प खासतौर पर भारतीय सड़कों और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं.

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी किआ क्लैविस काफी एडवांस है. इसमें लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) टेक्नोलॉजी शामिल है, जिसमें स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, हिल असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और रियर डोर माउंटेड स्पॉट लाइट्स जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा सुविधाएं भी मिलती हैं.

बता दें कि किआ क्लैविस की बुकिंग आधी रात से शुरू हो गई है, जिसे ग्राहक किआ की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप के माध्यम से आसानी से बुक कर सकते हैं. कीमतों की घोषणा कंपनी की ओर से अगले कुछ हफ्तों में की जाएगी, लेकिन इसके शानदार फीचर्स को देखते हुए यह गाड़ी पहले से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है.

ये भी पढ़ें: Tata Tiago vs Wagon R: इन दोनों में से 6 लाख के बजट में कौन-सी कार खरीदना बेहतर? यहां जान लें हर डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल से बिगड़ गया गाड़ी का माइलेज? इन पार्ट्स को तुरंत करें चेक, वरना...
E20 पेट्रोल से बिगड़ गया गाड़ी का माइलेज? इन पार्ट्स को तुरंत करें चेक, वरना...
गाड़ी किसी और ने चलाई और चालान आपके नाम आया, जानें अब क्या कर सकते हैं आप?
गाड़ी किसी और ने चलाई और चालान आपके नाम आया, जानें अब क्या कर सकते हैं आप?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
अब Mahindra की इस कार को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ा दिए 70 हजार रुपये
अब Mahindra की इस कार को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ा दिए 70 हजार रुपये

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget