एक्सप्लोरर

Porsche 911 S/T: भारत में शुरू हुई पोर्शे 911 एस/टी की बिक्री, कीमत 4.26 करोड़ रुपये, जानें खासियत

एस/टी भारत में बिकने वाली 911 मॉडल सीरीज का विस्तार है. इस सीरीज में टर्बो एस, कैरेरा, कैरेरा टी और जीटी3 आरएस शामिल हैं. पोर्शे 911 एस/टी की भारत में एक्स शोरूम कीमत 4.26 करोड़ रुपये है.

Porsche 911 S/T Price: भारतीय बाजार की सबसे महंगी पोर्शे कार 911 एस/टी की अब देश में बिक्री शुरू हो चुकी है. कंपनी इस मॉडल की केवल 1,963 यूनिट्स की ही बिक्री करेगी. इस कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.26 करोड़ रुपये है. आइए जानते हैं इस कार के बारे में कुछ खास बातें.

पोर्शे 911 एस/टी का एक्सटीरियर

नई 911, GT3 RS पर आधारित है और इसका डिज़ाइन GT3 टूरिंग से प्रेरित है. इस स्पोर्ट्सकार के पिछले हिस्से पर पोर्शे और एस/टी लोगो को गोल्ड फिनिश में पेश किया गया है. इसमें जीटी3 आरएस जैसे स्वान-नेक रियर विंग दिए गए हैं, जिससे एस/टी में गर्नी फ्लैप के साथ एक एक्सटेंडेड स्पॉइलर मिलता है. यह एक एनिवर्सरी मॉडल है, जो मॉडल 1969 911 एस रेसकार को ट्रिब्यूट देता है. 

पोर्शे 911 एस/टी का इंटीरियर

911 एस/टी का फ्रंट, हब कैप और स्टीयरिंग व्हील मूल 911 से लिया गया है. 911 एस/टी को सार्वजनिक सड़कों पर उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है, रेस ट्रैक के लिए नहीं. इसमें हल्के ग्लास और फुल कार्बन-फाइबर रीइंफोर्स्ड प्लास्टिक (सीएफआरपी) रोल केज को जीटी3 आरएस के अनुसार दिया गया है. हेरिटेज डिज़ाइन पैकेज के हिस्से के तौर पर 911 एस/टी को क्लासिक टू-टोन कलर दिया गया है, फिर भी यह काफी स्पोर्टी लगती है.

पॉवरट्रेन 

एस/टी में पॉवर के लिए एक 4.0 लीटर, छह सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह 518 बीएचपी पॉवर और 465 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें एनिवर्सरी मॉडल जीटी3 आरएस में 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के विपरीत 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है. जिसके कारण 911 S/T सबसे पॉवरफुल स्पोर्ट्स कारों में से एक है. यह स्पोर्ट्सकार केवल 3.7 सेकंड में 0-100kph की गति पकड़ सकती है. पोर्शे के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 300kph है. 

कितनी है कीमत?

एस/टी भारत में बिकने वाली 911 मॉडल सीरीज का विस्तार है. इस सीरीज में टर्बो एस, कैरेरा, कैरेरा टी और जीटी3 आरएस शामिल हैं. पोर्शे 911 एस/टी की भारत में एक्स शोरूम कीमत 4.26 करोड़ रुपये है. इस कार का मुकाबला एस्टन मार्टिन वेंटेज से होता है, जिसमें एक 4.0L ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.95 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- जानिए नई केटीएम 390 ड्यूक और ट्रायम्फ स्पीड 400 में कौन है बेहतर, देखिए फुल कंपेरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?
Innova Hycross Facelift जल्द होगी लॉन्च, क्या-क्या बदलेगा?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget