एक्सप्लोरर

पूजा हेगड़े ने खरीदी ब्रांड न्यू Range Rover, गाड़ी के फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

Pooja Hegde buy Land Rover Range Rover: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने हाल ही में लैंड रोवर रेंज रोवर खरीदी है. इस कार में कई लग्जरी फीचर्स शामिल हैं. इस रेंज रोवर की कीमत 4 करोड़ रुपये के करीब है.

Pooja Hegde buy Range Rover: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने शानदार रेंज रोवर लग्जरी एसयूवी खरीदी है. इस गाड़ी की कीमत 2.36 करोड़ रुपये से शुरू होकर 4.98 करोड़ रुपये तक जाती है. आज के समय में बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बीच रेंज रोवर एक पॉपुलर कार बन गई है. हाल ही में आलिया भट्ट भी ये लग्जरी गाड़ी अपने घर लेकर आईं. भारत के कई और सुपरस्टार के कार कलेक्शन में ये गाड़ी शामिल है. निमरत कौर, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और तेलुगु फिल्मों के एक्टर महेश बाबू समेत कई स्टार्स के पास ये कार है.

पूजा हेगड़े ने खरीदी Range Rover

लैंड रोवर रेंज रोवर चार ट्रिम्स में भारतीय बाजार में शामिल है. इस गाड़ी का SE, HSE, ऑटोबायोग्राफी और फर्स्ट एडिशन मार्केट में है. रेंज रोवर ये कार तीन इंजन ऑप्शन में मौजूद है. इसके साथ ही 2-व्हीलूबेस मॉडल भी रेंज रोवर में दिए गए हैं. पूजा हेगड़े ने रेंज रोवर का कौन सा वेरिएंट खरीदा है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. एक्ट्रेस ने ये कार अपने जन्मदिन के मौके पर खरीदी.

Range Rover के फीचर्स

रेंज रोवर एसयूवी में 13.1-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है. साथ ही 13.7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है. इस गाड़ी में बेहतर साउंड सिस्टम के लिए 35 स्पीकर्स लगे हैं. लैंड रोवर की इस लग्जरी कार में पीछे बैठे पैसेंजर्स के लिए 11.4-इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन भी दी गई है. गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, केबिन एयर प्यूरिफायर और 3D सराउंड कैमरा सिस्टम जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं.

पूजा हेगड़े ने खरीदी ब्रांड न्यू Range Rover, गाड़ी के फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

रेंज रोवर की पावर

लैंड रोवर की ये लग्जरी एसयूवी तीन ऑप्शन के साथ आती है. इस कार में एक 3.3-लीटर, 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा मिलता है, जिससे 400 hp की पावर मिलती है और 550 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस गाड़ी में 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे 350 hp की पावर और 700 Nm का टॉर्क मिलता है.

रेंज रोवर की गाड़ी का सबसे पावरफुल इंजन 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन है. इस इंजन से 530 hp की पावर मिलती है और 750 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. रेंज रोवर में दिए गए सभी इंजन के साथ में 8-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियर बॉक्स जुड़ा है, जिससे गाड़ी के चारों पहियों को पावर मिलती है.

यह भी पढ़ें

ऑटोमेटिक मोड में चलेगी Yamaha की ये नई बाइक, दीवाली से पहले कंपनी ने उठाया नए मॉडल से पर्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी EMI पर मिलेगा Maruti Fronx का सबसे सस्ता मॉडल? जानें हिसाब
कितनी EMI पर मिलेगा Maruti Fronx का सबसे सस्ता मॉडल? जानें हिसाब
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
Mahindra BE 6 Price: 11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget