एक्सप्लोरर

PM Modi Security Cars: पीएम मोदी की सुरक्षा घेरे में होती हैं ये कारें, किसी भी हमले को झेलने में सक्षम

BMW की 7 सीरीज Li को PM की सुरक्षा में शामिल किया गया है. यह कार संसद पर 2001 में हुए हमले के बाद PM की सुरक्षा में तैनात की गई. इस कार का उपयोग अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. मनमोहन सिंह भी कर चुके हैं.

Car of Indian Prime Minister: भारत में पीएम जितने ज्यादा पॉपुलर हैं, उनकी सुरक्षा व्यवस्था भी उतनी ही चाक चौबंद है. किसी भी देश के पीएम की सुरक्षा बहुत महत्‍वपूर्ण होती है. ऐसे में भारतीय पीएम की सुरक्षा के लिए भी बेहद खास आर्म्ड कारों का इस्तेमाल किया जाता है. कल ही नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के पीएम पद की शपथ ली है और इतने बड़े देश के प्रधानमंत्री होने के कारण वह दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों का इस्तेमाल करेंगे. आइए जानते हैं पीएम मोदी की सुरक्षा फ्लीट में कौन कौन सी कारें शामिल हैं.

रेंज रोवर सेंटिनल 

पीएम मोदी को बहुत बार रेंज रोवर सेंटिनल एसयूवी की सवारी करते हुए देखा गया है. यह एसयूवी ब्रिटिश वाहन निर्माता की प्रमुख कार है और इसमें कई बड़े सेफ्टी अपग्रेड किए गए हैं. इसमें एक 5.0L सुपरचार्ज वी8 इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 375 hp पॉवर जेनरेट करता है. 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ने में इसे केवल 10.4 सेकेंड लगते हैं और इसकी मैक्सिमम स्पीड 193 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसमें ऐसे खास टायर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो पंक्चर होने के बाद भी 50 किलोमीटर तक 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चल सकते हैं.

PM Modi Security Cars: पीएम मोदी की सुरक्षा घेरे में होती हैं ये कारें, किसी भी हमले को झेलने में सक्षम 

टोयोटा लैंड क्रूजर

पीएम मोदी की टोयोटा की लैंड क्रूजर जैसी दमदार एसयूवी का भी इस्तेमाल करते हैं. यह SUV पहले से ही अपनी बेहद मजबूत बॉडी और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है. हालांकि इसमें पीएम की सेफ्टी के लिए बहुत सारे अपग्रेड किए हैं. इसमें एक 4.5 लीटर का पॉवरफुल इंजन दिया गया है, जो 260 hp पॉवर और 650 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है.

PM Modi Security Cars: पीएम मोदी की सुरक्षा घेरे में होती हैं ये कारें, किसी भी हमले को झेलने में सक्षम

मर्सिडीज मेबैक एस650

दुनियाभर में मर्सिडीज की बेहद लोकप्रिय मेबैक एस650 को भी पीएम की सुरक्षा में तैनात किया गया है. यह कार एक 6.0 लीटर ट्विन टर्बो इंजन से लैस है, जो 630 हॉर्स पावर जेनरेट करता है. कंपनी ने पीएम के लिए इसके सुरक्षा सिस्टम में भी अपग्रेड किया है. इसमें वीआर-10 लेवल के सेफ्टी फीचर्स हैं, जिस कारण यह दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है. इस कार की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है.

PM Modi Security Cars: पीएम मोदी की सुरक्षा घेरे में होती हैं ये कारें, किसी भी हमले को झेलने में सक्षम

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज Li

बीएमडब्‍ल्‍यू की 7 सीरीज एलआई को पीएम की सुरक्षा में शामिल किया गया है. यह कार संसद पर 2001 में हुए हमले के बाद पीएम की सुरक्षा में तैनात की गई थी. इस कार का उपयोग अटल बिहारी वाजपेयी और डॉक्‍टर मनमोहन सिंह भी कर चुके हैं. यह कार एके-47 और ग्रेनेड के हमले को भी आसानी से झेल सकती है. इसमें रासायनिक हमलों से बचने के लिए ऑक्‍सीजन टैंक भी दिया गया है. यह गाड़ी टायर पंचर होने पर भी कई किलोमीटर तक आराम से चल सकती है.

PM Modi Security Cars: पीएम मोदी की सुरक्षा घेरे में होती हैं ये कारें, किसी भी हमले को झेलने में सक्षम

यह भी पढ़ें -

इस गर्मी में आप अपनी कार का ऐसे रखें ख्याल, पढ़ें कुछ खास टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget