एक्सप्लोरर

PM मोदी ने देश को दी बड़ी सौगात, 500 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का किया शुभारंभ

PM Modi Launched EV Charging Stations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में लोगों को बड़ी सौगात दी है. पीएम ने ईवी चार्जिंग स्टेशन देश को समर्पित किए हैं.

PM Modi Pune Visit: भारत सरकार देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने के क्षेत्र में कदम उठा रही है. इसके लिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी दे रही है. लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से पहले लोगों के मन में इन व्हीकल्स की चार्जिंग को लेकर सवाल रहता है. वहीं अब प्रधानमंत्री देश में नए 500 चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत की है.

पीएम मोदी की बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 29 सितंबर, रविवार को महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में ईवी चार्जिंग स्टेशन्स और LNG स्टेशन्स भी शुरू किए. भारत सरकार ने पुणे में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस सेक्टर में करोड़ों रुपये की योजनाओं का आरंभ किया.

पीएम मोदी ने देश में 500 नए ईवी चार्जिंग स्टेशनों की शुरुआतों की है. वहीं भारत सरकार ने साल 2025 तक 10 हजार ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य तय किया है, जिन्हें लगाने के लिए 1500 करोड़ रुपये रखे गए हैं. इसके साथ ही पीएम ने 20 लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) स्टेशन भी देश में शुरू किए हैं, जिनमें से तीन महाराष्ट्र में लगाए गए हैं.

पुणे को मिली कई योजनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे में मेट्रो रेल परियोजना के नेटवर्क को बढ़ाया है. इस परियोजना के तहत 9 नए स्टेशनों का विस्तार हुआ है. इसके साथ ही सोलापुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है. पीएम मोदी ने क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के प्रथम कन्या विद्यालय भिडेवाडा स्मारक का भूमिपूजन भी किया.

पीएम मोदी ने इन योजनाओं के शुभारंभ पर पुणे की जनता के नाम संबोधन भी दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पुणे गति से आगे जा रहा है. पुणे में मेट्रो पहले आ जानी चाहिए थी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही है.

ये भी पढ़ें

Royal Enfield के दीवानों के लिए अच्छी खबर, इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च होंगी 3 धांसू बाइक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
Road Safety Tips: Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम
Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम
जब नहीं था स्टीयरिंग तो कैसे कंट्रोल होती थी दुनिया की पहली कार? जानें
जब नहीं था स्टीयरिंग तो कैसे कंट्रोल होती थी दुनिया की पहली कार? जानें
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget