एक्सप्लोरर

दमदार SUV खरीदने का है प्लान? जानिए MG Hector से लेकर Jeep Compass तक बेस्ट एसयूवी की कीमत

अगर आप दमदार एसयूवी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Tata Harrier, MG Hector, Hyundai Tucson और Jeep Compass इन दिनों मार्केट में सबसे दमदार एसयूवी कारों में गिनी जा रही हैं. आप इनमें से कोई भी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इनकी कीमत भी जान लेनी चाहिए. आइये जानते हैं.

इनदिनों भारतीय ऑटोसेक्टर में एसयूवी कार की डिमांड काफी ज्यादा है. इसकी बड़ी वजह है एसयूवी कार का लुक, दमदार परफॉर्मेंस, स्पेस और शानदार माइलेज. यही वजह है कि लोग इन कारों को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. हालांकि फुल एसयूवी कार दूसरी कारों से काफी मंहगी भी होती है. आपको इस सेगमेंट में Jeep Compass, MG Hector, Hyundai Tucson  और Tata Harrier जैसी कार मिल जाएंगी. इन कारों का मार्केट में कड़ा मुकाबला है. अगर आप एक दमदार एसयूवी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको इन चारों दमदार कार की कीमत के बारे में बता रहे हैं. आप बजट और पसंद से हिसाब से किसी भी कार को चुन सकते हैं.

Jeep Compass- अगर आप दमदार जीप कंपास खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हाल ही में लॉन्च हुआ इसका फेसलिफ्ट वर्जन आपके लिए बेस्ट हो सकता है. बात करें इस कार की कीमत की तो जीप कंपास पेट्रोल मैनुअल की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये से होती है. वहीं इसके पेट्रोल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की शुरुआती कीमत 19.49 लाख रुपये है. अगर आप जीप कंपास का टॉप वेरिएंट खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 25.29 लाख रुपये चुकाने होंगे. वहीं जीप कंपास का डीजल मैनुअल वेरिएंट आपको 18.69 लाख से शुरु होकर 24.49 लाख रुपये तक पड़ेगा. इस कार के डीजल ऑटोमेटिक वर्जन की कीमत 26.29- 28 लाख के बीच है.

Tata Harrier- टाटा की दमदार कारों में से एक है टाटा हैरियर. आप इस शानदार एसयूवी कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसके डीजल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख से 19.24 लाख रुपये के बीच पड़ेगी. अगर आप डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट खरीदना चाह रहे हैं तो इसके बेस मॉडल की कीमत 16.50 लाख रुपये से शुरु होकर 20.45 लाख रुपये तक है.

Hyundai Tucson- हुंडई की इस कार का भी लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज है. Hyundai Tucson के पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 22.55 लाख रुपये पड़ेगी. वहीं बात करें इसके टॉप वेरिएंट की तो इस कार की कीमत आपको 23.91 लाख रुपये पड़ेगी. अगर आप फुल ऑटोमेटिक डीजल ट्रांसममिशन खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 24 लाख से 27 लाख रुपए तक चुकाने होंगे.

MG Hector- साल 2020 में लॉन्च हुई MG Hector को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. बात करें इस कार की कीमत की तो पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन आपको 12.90 लाख रुपये में पड़ेगा. वहीं पेट्रोल मैनुअल का टॉप वेरिएंट आपको 17.00 लाख रुपये में पड़ेगा. अगर पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत 16.42 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच है. इसके डीजल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 14.21 लाख रुपये से 18.33 लाख रुपये के बीच है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
बाइक की चेन से आ रही आवाज, अनदेखी पड़ सकती है भारी
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
पहले जैसी नहीं रही कार की हेडलाइट, बल्ब बदलने से पहले करें ये काम
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?
चार्टर्ड प्लेन से 1 घंटे का सफर, कितना आता है बिल?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget