एक्सप्लोरर

Tata HBX कार के इंटीरियर की तस्वीरें आई सामने, एएमटी गियरबॉक्स से लैस HBX की Renault Kiger से होगी टक्कर

टाटा की नई मिनी एसयूवी कार HBX की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिससे इस कार के इंटीरियर के बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है. इस कार में 1.2-लीटर नचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है. आइये जानते हैं क्या खास होगा नई Tata HBX में.

टाटा की किफायती एसयूवी कार की लिस्ट में Tata HBX कार का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. माना जा रहा है इस कार को साल के आखिर तक लॉन्च कर दिया जाएगा. अब टाटा की मिनी एसयूवी HBX की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर देखी गई हैं. जिससे कार के इंटीरियर के बारे में पता लग रहा है. आपको बता दें नई मिनी एसयूवी एएमटी गियरबॉक्स से लैस होगी. इस कार को 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था. अब सभी को इसकी लॉन्चिंग का इंतजार है. Tata HBX का मुकाबला भारत में Mahindra KUV100 और Renault Kiger से होगा.

सामने आईं Tata HBX की इंटीरियर की तस्वीरें- खबर है कि इस कार में एएमटी विकल्प हो सकता है लेकिन अभी इसकी पुष्टि कंपनी की तरफ से नहीं की गई है. कार में दो ट्रांसमिशन ऑप्शन हो सकते हैं. कार के इंटीरियर की तस्वीरों को देखकर इसके केबिन का अंदाजा टाटा टियागो, टाटा टिगोर और टाटा अल्ट्रोज़ के जैसा लग रहा है. इसमें फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 7.0 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और HVC कंट्रोल जैसे फीचर्स दिखाई दे रहे हैं.

डिजाइन और इंजन- इस कार का बाहरी डिजाइन काफी हद तक टाटा की दूसरी कार Safari और Harrier के जैसा है. खबरों की मानें तो Tata HBX SUV में 1.2-लीटर नचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है. इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स मिलने की संभावना है.

कीमत और लॉचिंग- अभी इस कार की कीमत के बारे में कंपनी की ओर से किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई. लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 5 लाख के आसपास हो सकती है. भारत में इस कार को इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है. आपको बता दें HBX टाटा की एंट्री-लेवल SUV होगी. Renault Kiger के फीचर्स- कंपनी ने अपनी इस कार को 2 इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. इसमें 1.0 लीटर का टर्बो चार्ज 3 सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन है जो 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. दूसरा 1.0 लीटर नेचुरल एस्पायर्ड इंजन है जो 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है. ये कार 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है. इस एसयूवी में आपको पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर, Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट, वायरलेस स्मार्टफोन चा​र्जर, 20.32 cm फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉइस कमांड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं क्रूज कंट्रोल, फ्लोटिंग रूफटॉप, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे टॉप फीचर्स भी दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजादी के बाद कितनी बदल गई भारत की कारों की तस्वीर? देखें सफर
आजादी के बाद कितनी बदल गई भारत की कारों की तस्वीर? देखें सफर
Scorpio N बनेगी Pick-up, Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर?
Scorpio N बनेगी Pick-up, Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर?
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
सिर्फ 20 हजार रुपये देकर Access 125 खरीदें, इतनी होगी EMI
सिर्फ 20 हजार रुपये देकर Access 125 खरीदें, इतनी होगी EMI

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget