एक्सप्लोरर

Samriddhi Expressway: टायर घिसे होने पर इस एक्‍सप्रेसवे पर नहीं कर पाएंगे सफर, 3 महीने में 1000 वाहनों को रोका गया

वाहनों के स्पीड का पता एक कंप्यूटर सिस्टम से लगाया जाता है और इसके कारण ये वाहन ऑटोमेटिकली पकड़ में आ जाते हैं और टोल प्लाजा पर रुक जाते हैं.

Samriddhi Expressway Bus Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक भीषण बस दुर्घटना हुई, जिसमें 25 लोगों की जलकर मौत हो गई. इस एक्सप्रेसवे के बारे में एक अधिकारी ने बात करते हुए कहा कि इस साल 1 अप्रैल से 30 जून के बीच टायर खराब होने के कारण लगभग 1,000 वाहनों को समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश करने से रोका जा चुका है. संबंधित एक्सप्रेसवे, नागपुर को नासिक से जोड़ता है, और इसकी लंबाई 601 किलोमीटर है. महाराष्ट्र के सड़क सुरक्षा सेल के साझा किए गए कार्यवाही के आंकड़ों के अनुसार, आठ आरटीओ कार्यालयों की टीमों ने 21,053 वाहन चालकों की काउंसलिंग की और इस साल 1 अप्रैल से समृद्धि एक्सप्रेसवे पर घिसे हुए टायरों के कारण 973 वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया. ये 8 टीमें अमरावती, औरंगाबाद, वाशिम, बुलढाणा, जालना, श्रीरामपुर और नासिक आरटीओ से संबंधित थीं. 

कैसा है सेफ्टी सिस्टम

एक अधिकारी ने बताया कि, यहां कुल 234 मोटर चालकों को तेज स्पीड से वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिनमें से 77 को सड़क पर लगाए गए कंप्यूटराइज्ड सिस्टम के जरिए पकड़ा गया. इस एक्सप्रेसवे की डिज़ाइन स्पीड 150 किमी प्रति घंटे और स्पीड लिमिट 120 किमी प्रति घंटे है. सड़क सुरक्षा डिप्टी कमिश्नर भरत कालस्कर ने कहा कि आरटीओ इंटरसेप्टर वाहनों के साथ-साथ कंप्यूटराइज्ड सिस्टम का उपयोग करके कार्यवाही की गई. इसके इंट्री पॉइंट्स पर घिसे-पिटे टायरों की जांच की गई और एक्जिट पॉइंट्स पर नियमों के उल्लंघन के लिए कार्यवाही की गई.

वाहन चालकों पर कार्यवाही

वाहनों के स्पीड का पता एक कंप्यूटर सिस्टम से लगाया जाता है और इसके कारण ये वाहन ऑटोमेटिकली पकड़ में आ जाते हैं और टोल प्लाजा पर रुक जाते हैं. कालस्कर ने बताया कि इंटरसेप्टर वाहनों के जरिए कुछ वाहनों का पता लगाया गया और फिर इंस्पेक्टर ने उन्हें टोल प्लाजा पर रोक दिया. वाहनों की तेज स्पीड, मार्ग पर होने वाली अधिकतर दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है, लेकिन डेटा से पता चलता है कि आरटीओ टीमों ने नो पार्किंग और लेन कटिंग जैसे अन्य उल्लंघनों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 3169 मोटर चालकों को 'नो पार्किंग' उल्लंघन के लिए कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जबकि 2204 पर 'लेन कटिंग' के लिए और 1043 पर रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगाने के लिए कार्यवाही हुई. रिफ्लेक्टिव टेप के कारण वाहन रात में अन्य मोटर चालकों को आसानी से दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें :- कल लॉन्च होगी मारुति इनविक्टो, जानिए कैसी है टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस आधारित एमपीवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget