एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Invicto: कल लॉन्च होगी मारुति इनविक्टो, जानिए कैसी है टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस आधारित एमपीवी 

Maruti Suzuki Invicto Rival: इस एमपीवी का मुकाबला बाजार में महिंद्रा एक्सयूवी 700 से होगा, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इसमें ADAS भी मिलता है.

Maruti New MPV: मारुति सुजुकी 5 जुलाई, 2023 को देश में जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा की इनोवा हाइक्रॉस एमपीवी पर आधारित नई इनविक्टो एमपीवी को लॉन्च करने वाली है. हालांकि, मारुति सुजुकी ने अभी तक इस नई कार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा नहीं किया है. लेकिन हाल ही में आई स्पाई तस्वीरों और इसके ऑफिशियल टीज़र के जरिए हमें इसके बारे में कई जानकारियां मिली हैं. आइए जानते हैं नई आने वाली मारुति सुजुकी एमपीवी में अपने मूल टोयोटा मॉडल की तुलना क्या मिलेगा. 

कैसा होगा डिजाइन?

मारुति इनविक्टो के डिज़ाइन की बात करें तो इसका पूरा लेआउट टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के समान होगा. लेकिन मारुति सुजुकी इसके बाहरी हिस्से में कुछ बदलाव जरूर करेगी. इसमें दो वर्टिकल क्रोम स्लैट के साथ एक री-डिजाइंड फ्रंट बम्पर भी मिलेगा. पहले देखे गए टेस्टिंग मॉडल के अनुसार, अन्य महत्वपूर्ण बदलावों में इसके व्हील कवर में प्लास्टिक क्लैडिंग देखने को नहीं मिले. साथ ही इसमें नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलेंगे. जो कि इनोवा हाइक्रॉस में नहीं मिलता है.

फीचर्स

इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें इनोवा हाईक्रॉस में मिलने वाले डुअल-टोन ब्लैक और ब्राउन थीम के अलावा इनविक्टो में एक ऑल-ब्लैक थीम मिलेगा. जबकि इसमें सभी फीचर्स समान होने की उम्मीद है. मारुति सुजुकी इनविक्टो को अल्फा+ नामक एक ही फुली-लोडेड वेरिएंट में पेश कर सकती है. हालांकि इसकी कीमत को कम रखने के लिए मारुति सुजुकी इसमें कुछ फीचर्स को कम कर सकती है. 

पावरट्रेन

इस कार में हाइक्रॉस के समान एक 2.0L पेट्रोल इंजन और हाईब्रिड सिस्टम के साथ एक 2.0L एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 185PS की पॉवर और 204 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी और हाईब्रिड मॉडल में ई-सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. 

किससे होगा मुकाबला

इस एमपीवी का मुकाबला बाजार में महिंद्रा एक्सयूवी 700 से होगा, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. इसमें ADAS भी मिलता है.

यह भी पढ़ें :- खत्म हुआ इंतजार पेश हो गई नई किआ सेल्टोस, सनरूफ और ADAS फीचर से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget