एक्सप्लोरर

Ola-Uber-Rapido की सस्ती सवारी का रास्ता साफ! बाइक टैक्सी को मिली कानूनी इजाजत, जानें फायदा

Bike Taxi Rules: मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस में राइट एग्रीगेटर ऐप्स के लिए कई दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं. आइए जानते हैं कि बाइक टैक्सी को लेकर नए नियम क्या हैं.

Ola-Uber-Rapido Bike Taxi: कहीं भी जाना हो, आजकल लोग बाइक टैक्सी का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके पीछे की वजह यही है कि इसमें किराया सस्ता होने के साथ ही ये भारी ट्रैफिक से आसानी से बचाकर आपको मंजिल तक पहुंचा देती है. पिछले कुछ समय से बाइक टैक्सी को लेकर अटकलें काफी तेज हो रही थीं, लेकिन सरकार के नए आदेश ने इस पूरी बहस को खत्म कर दिया है. अब सरकार ने आधिकारिक तौर पर कह दिया है कि प्राइवेट मोटरसाइकिल को बाइक टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. 

मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस में राइट एग्रीगेटर ऐप्स के लिए कई दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं. इसके मुताबिक राज्य सरकारें नॉन ट्रांसपोर्ट मोटरसाइकिल यानी निजी बाइक को शेयर्ड मोबिलिटी ऐप पर चलाने की परमिशन दे सकती हैं. सरकार का कहना है कि इस कदम से न सिर्फ ट्रैफिक और प्रदूषण कम होगा बल्कि ये दूसरे लोगों के आने जाने के लिए भी किफायती ऑप्शन होगा. 

क्या है बाइक टैक्सी के नए नियम? 

इस नियम के मुताबिक, राज्य सरकारें तय करेंगी कि एग्रीगेटर्स बाइक सर्विस क लिए रोजाना, साप्ताहिक या पखवाड़ा किस आधार पर लाइसेंस देना है. राज्य सरकारें एग्रीगेटर्स से इसके बदले फीस भी ले सकती हैं.यह फैसला लेने का अधिकार राज्य सरकारों को दिया गया है. राज्य सरकारें चाहेंगी तो ये फैसला लागू होता, अगर नहीं चाहेंगी तो नहीं होगा. इससे पहले कर्नाटक सरकार ने 16 जून से बाइक टैक्सी सर्विस को बंद कर दिया था. 

कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनियों को अदालत के फैसले का पालन करना होगा. रेड्डी ने कहा, 'तीन महीने पहले अदालत ने फैसला दिया था कि बाइक टैक्सियां ​​अवैध हैं. पहले अदालत ने छह सप्ताह का समय दिया था और फिर अनुरोध पर छह सप्ताह का और समय दिया. अब जबकि 12 सप्ताह बीत चुके हैं, कंपनियों को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना होगा.

यह भी पढ़ें:-

इस राज्य में कार खरीदना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ा दिया इतना ज्यादा टैक्स, जानें डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget