एक्सप्लोरर

ADAS सेफ्टी के साथ लॉन्च हुआ Ola का नया स्कूटर, सिर्फ 999 रुपये में कर सकते हैं बुक

Ola S1 Pro: ओला इलेक्ट्रिक ने नया S1 प्रो स्पोर्ट स्कूटर लॉन्च किया है. इसमें ADAS सेफ्टी, डैशकैम, 13 kW मोटर और 320Km रेंज मिलती है. आइए इसकी कीमत और फीचर्स डिटेल्स जानते हैं.

ओला इलेक्ट्रिक ने अपना नया फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 प्रो स्पोर्ट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे तमिलनाडु स्थित प्लांट में हुए "संकल्प प्रोग्राम" के दौरान पेश किया. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,49,999 रखी गई है और बुकिंग सिर्फ 999 देकर की जा सकती है. इसकी डिलीवरी जनवरी 2026 से शुरू होगी.

कैसा है मोटर और रेंज?

  • ओला S1 प्रो स्पोर्ट में कंपनी कि ओर से डेवलप की गई 13 kW फेराइट मोटर दी गई है. यह मोटर 16 kW का पीक आउटपुट और 71 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. इसमें 5.2 kWh का बैटरी पैक (4680 सेल) है, जिससे यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 320Km की IDC रेंज देता है. ओला का दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 152 km/h है और यह सिर्फ 2 सेकंड में 0-40 km/h की स्पीड पकड़ लेता है.

नया डिजाइन और स्पोर्टी सस्पेंशन

  • इस स्कूटर का डिजाइन बेहद स्पोर्टी और एयरोडायनामिक है. इसमें शार्प बॉडीवर्क, छोटी विंडस्क्रीन, कार्बन फाइबर फ्रंट फेंडर और ग्रैब रेल दी गई है. राइडिंग कम्फर्ट के लिए नई फोम सीट का इस्तेमाल किया गया है.

फीचर्स में क्या है नया?

  • ओला S1 प्रो स्पोर्ट में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें पूरी तरह से LED लाइटिंग सेटअप, नई डे-टाइम रनिंग लाइट, 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और 791 mm की सीट हाइट शामिल है. इसके सस्पेंशन सेटअप में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक दिया गया है, जबकि दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक और 14-इंच का फ्रंट एलॉय व्हील लगाया गया है.

ADAS पैकेज और हाई-टेक फीचर्स

  • इस स्कूटर की सबसे खास बात यह है कि इसमें पहली बार ADAS (Advanced Driver Assistance System) तकनीक दी गई है. इसमें कई स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं, जैसे टक्कर की चेतावनी (Collision Warning), ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और स्पीडिंग अलर्ट, जो राइड को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और हाई-टेक बनाते हैं. इसके अलावा इसमें फ्रंट कैमरा डैशकैम की तरह काम करता है. यह राइड को रिकॉर्ड कर सकता है और चोरी जैसी घटनाओं में मददगार साबित हो सकता है. इंटरफेस को भी और स्मार्ट बनाया गया है. इसमें वॉयस असिस्टेंट, कस्टम डिस्प्ले थीम, राइड एनालिटिक्स, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस अलर्ट और स्मार्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं.

ये भी पढ़ें: हाई-टेक फीचर्स से लैस यामाहा के 2 नए हाइब्रिड स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield Himalayan 750: Royal Enfield Himalayan 750 से उठा पर्दा, इसी महीने भारत में होगी लॉन्च
Royal Enfield Himalayan 750 से उठा पर्दा, इसी महीने भारत में होगी लॉन्च
Aston Martin Price Cut: अब कम कीमत में मिलेगी James Bond की लग्जरी कार, जानें नया दाम
अब कम कीमत में मिलेगी James Bond की लग्जरी कार, जानें नया दाम
Maruti Suzuki Sales: Maruti की कारों की ऐसी डिमांड, वेटिंग पीरियड जानकर रह जाएंगे हैरान
Maruti की कारों की ऐसी डिमांड, वेटिंग पीरियड जानकर रह जाएंगे हैरान
BYD Denza Z9 GT: 1,156hp की ताकत, लग्जरी फीचर्स, भारत आ रही ये धांसू इलेक्ट्रिक कार
1,156hp की ताकत, लग्जरी फीचर्स, भारत आ रही ये धांसू इलेक्ट्रिक कार

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget