एक्सप्लोरर

Ola Electric: ओला ने लॉन्च किया S1 और S1 Pro का गेरुआ एडिशन, मिलेंगे 5 नए कलर ऑप्शंस 

ओला के S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक 2.5kWh का बैटरी पैक मिलता है. इसकी रेंज 101 km और टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है.

Ola Scooter Gerua Edition: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की अग्रणी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने देश में अपने एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर का 'गेरुआ' वर्जन लॉन्च कर दिया है. जिसमें ओला एस1 अब मार्शमैलो, मिलेनियल पिंक, एन्थ्रेसाइट ग्रे, मिडनाइट ब्लू और मैट ब्लैक जैसे 5 नए रंगों के विकल्प में देखने को मिलेगा. 

तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है कंपनी

ओला देश में अभी 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करती है. जिनमें S1, S1 Pro और S1 Air शामिल हैं. S1 एयर एंट्री-लेवल वेरिएंट है, जबकि S1 Pro टॉप वैरिएंट है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 85,000 रुपये से 1.40 लाख रुपये के बीच है. 

हाल ही में मिला है मूव ओएस 3 अपडेट 

Ola S1 की देश में सबसे ज्यादा बिक्री होती है. कंपनी ने पिछले साल 1.5 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की थी. ओला ने देश भर में 100 से ज्यादा एक्सपीरियंस सेंटर बनाए हैं. कंपनी एक साल के अंदर अपने स्कूटर्स के लिए तीन अपडेट जारी कर चुकी है. साथ ही 1 लाख से अधिक लोगों को हालिया लॉन्च मूव ओएस 3 सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिल चुका है. MoveOS 3 अपडेट के साथ, S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड के हाइपरचार्जर नेटवर्क के अनुकूल है, जो वर्तमान में 27 भारतीय राज्यों में फैला हुआ है।

ओला एस1, एस1 प्रो गेरुआ एडिशन

ओला इलेक्ट्रिक के सीएमओ अंशुल खंडेलवाल ने कहा है कि "अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को ग्राहकों के लिए आरामदायक, आसान और किफायती बनाकर कंपनी ने बिक्री के चार्ट पर  शीर्ष स्थान हासिल हुआ है. हमारे कम्युनिटी से मिले फीडबैक के आधार पर, हम अपने एस वन और एस वन प्रो वैरिएंट में 'गेरुआ' एडिशन को ला रहे हैं. अब ओला एस1 सभी 11 कलर पैलेट में उपलब्ध होगा. 

कैसा है पावरट्रेन?

ओला के S1 Air इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक 2.5kWh का बैटरी पैक मिलता है. इसकी रेंज 101 km और टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है. वहीं S1 वैरिएंट में 3kWh के बैटरी पैक के साथ 8.5kW का मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. इसकी टॉप स्पीड 95 किमी प्रति घंटे और रेंज 141 किमी प्रति चार्ज है. जबकि टॉप-स्पेक ओला एस1 प्रो 4kWh के बैटरी पैक और 8.5kW के मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है. इस वैरिएंट में एक सिंगल चार्ज पर 181km की रेंज मिलती है. इसकी टॉप स्पीड 116 किमी प्रति घंटे है. 

एथर 450 एक्स से होती है टक्कर

ओला एस वन बाजार में एथर के 450X Gen 3 से मुकाबला करता है, जिसमें 6.2kvW का इलेक्ट्रिक मोटर और 3.7kWh का लिथियम-आयन बैटरी मिलता है. 450X Gen 3 के इको मोड में 105km किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलती है.

यह भी पढ़ें :- बीएमडब्ल्यू की इस इलेक्ट्रिक कार की बाजार में एंट्री, 1 करोड़ 77 लाख रुपये है कीमत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Suspension vs Spring: सस्पेंशन और कमानी में क्या होता है अंतर, कौन ज्यादा मजबूत?
सस्पेंशन और कमानी में क्या होता है अंतर, कौन ज्यादा मजबूत?
कितनी दमदार है Malaika Arora की नई कार? जानिए कीमत और फीचर्स
कितनी दमदार है Malaika Arora की नई कार? जानिए कीमत और फीचर्स
अब इस एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ और महंगा, नए टोल रेट लागू
अब इस एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ और महंगा, नए टोल रेट लागू
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी EMI?
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी EMI?

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget