एक्सप्लोरर

Ola Electric Scooter को पहले ही दिन मिला जबरदस्त रेस्पॉन्स, हर चार सेकेंड में मिली बुकिंग

Ola Electric स्कूटर को बिक्री के पहले ही दिन शानदार रेस्पॉन्स मिला है. इसकी बुकिंग पहले आठ सितंबर से शुरू होने वाली थी लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया.

Ola Electric स्कूटर के S1 और S1 Pro की बुकिंग कल से शुरू कर दी गई है और पहले ही दिन इसे जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला है. कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल के मुताबिक इस स्कूटर को हर चार सेकेंड में एक बुकिंग मिली है. साथ ही उन्होंने ग्राहकों से जल्दी बुकिंग करने की तरफ भी इशारा किया है. हालांकि कंपनी की तरफ से ये नहीं बताया गया कि एक दिन में कुल कितनी बुकिंग्स मिली हैं. 

शुरू हुई बुकिंग
कस्टमर्स ने ओला स्कूटर के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब बचा हुआ पेमेंट करके स्कूटर को खरीद सकते हैं. ओला स्कूटर खरीदते समय ग्राहकों को इसके वेरिएंट और कलर ऑप्शन को सलेक्ट करने का मौका मिलेगा. हालांकि इसकी बिक्री पहले आठ सितंबर से शुरू होने वाली थी लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया. आइए जानते हैं इसकी कीमत के बारे में.

इतनी है कीमत
Ola Electric स्कूटर की प्राइस की बात करें तो इसके S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम के दाम 99,999 रुपये हैं, जबकि स्कूटर के S1 Pro वेरिएंट को आप एक्स-शोरूम प्राइस 1,29,999 रुपये में घर ला सकते हैं. कंपनी के मुताबिक ग्राहकों को इस स्कूटर की डिलीवरी के लिए अभी इंतजार करना होगा. कंपनी ने कहा है कि अक्टूबर से इस स्कूटर की डिलीवरी दी जाएगी. खास बात ये है कि आप टेस्ट ड्राइव लेकर भी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का ऑर्डर कैंसिल भी कर सकेंगे.

फाइनेंस की भी है सुविधा
Ola Electric की तरफ से कहा गया कि S1 स्कूटर की ईएमआई 2,999 रुपए प्रति माह से शुरू होगी. वहीं S1 pro की ईएमआई 3,199 रुपये से स्टार्ट होगी. वहीं अगर आप ये स्कूटर फाइनेंस करवाते हैं तो आपके लिए OFS यानि ओला फाइनेंशियल सर्विसेज ने S1 को फाइनेंस करने के लिए IDFC फर्स्ट बैंक, एचडीएफसी और टाटा कैपिटल समेत कई बैंकों के साथ हाथ मिलाया है. 

Ola स्कूटर ऐसे करें बुक 
आपने अगर पहले ही ओला स्कूटर के लिए प्री-बुकिंग अमाउंट दे चुके हैं तो आप अपने मोबाइल नंबर का यूज करके ओला इलेक्ट्रिक की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग-इन कर सकते हैं. अब आपके सामने स्कूटर का वेरिएंट सलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा. अगर आपने अभी तक स्कूटर के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो 499 रुपये की टोकन मनी देकर आप इसे प्री-बुक कर सकते हैं. बतादें कि वेरिएंट सलेक्ट करने के बाद आपको कलर सलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगी. कंपनी ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को 10 कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा है. 

ये भी पढ़ें

Ola Electric स्कूटर की बिक्री हुई शुरू, जानें कीमत से लेकर बुकिंग का पूरा प्रोसेस

Ola के इस प्लांट में महिलाओं के पास होगी पूरी जिम्मेदारी, होंगी 10 हजार भर्तियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
फेस्टिव सीजन से पहले Tata ने दिया झटका, 1 सितंबर से महंगी होंगी कारें
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
गाड़ी का परमिट 5 साल बढ़ेगा? जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा
गाड़ी का परमिट 5 साल बढ़ेगा? जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा
Mahindra XEV 9S 6 Seater: 6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत
6 कैप्टन सीट के साथ महिंद्रा ने लॉन्च की ये धांसू कार, यहां जानिए कीमत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget