एक्सप्लोरर

Tata Curvv ICE: टेस्टिंग के दौरान फिर स्पॉट हुई टाटा कर्व, 2024 की दूसरी छमाही में होगी लॉन्च

टाटा कर्व आईसीई के 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है.

Tata Curvv SUV: टाटा कर्व कंपनी के लिए इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार वाली नई कारों में से एक है, और इसे 2024 की दूसरी छमाही में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा. अब, एसयूवी-कूप के ICE वेरिएंट के स्पाई शॉट्स सामने आए हैं. हालांकि इस एसयूवी-कूप का EV डेरिवेटिव कर्व ICE से पहले लॉन्च किया जाएगा.

स्पाई तस्वीरों में क्या है?

कर्व ICE को कवर से ढका हुआ देखा गया है. इसमें एलईडी डीआरएल स्ट्रिप के साथ स्प्लिट-लाइटिंग सेटअप देखने को मिला है. हाल ही में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में पेश किए गए इस मॉडल के आधार पर, कर्व में हेडलाइट्स और फॉग लैंप के लिए ट्राइएंगुलर शेप हाउसिंग और नए डिजाइन का बंपर मिलेगा. 

अन्य डिटेल्स में इसमें कूप जैसी रूफ, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और पहले देखे गए स्पाई शॉट्स के समान अलॉय व्हील्स के डिजाइन शामिल हैं. पीछे की ओर इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स मिलेंगे.

इंटीरियर और फीचर्स

हालांकि प्रोडक्शन-स्पेक टाटा कर्व के इंटीरियर को अभी तक नहीं देखा गया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि इसमें हैरियर जैसा 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जिसमें टाटा का लोगो होगा जैसा कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में प्रदर्शित मॉडल में देखा गया था. इसमें टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी होगा जैसा कि फेसलिफ़्टेड नेक्सन और पंच ईवी सहित नई टाटा एसयूवी में देखने को मिलता है. 

कर्व फीचर्स के तौर पर 12.3-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, सनरूफ और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. साथ ही टाटा कर्व को छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) से लैस किया जा सकता है. इस एसयूवी-कूप में हैरियर-सफारी वाला एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिलेगा. इन स्पाई शॉट्स में विंडस्क्रीन पर लगे रडार को भी देखे गए हैं, जिससे यह पता चलता है कि यह एक टॉप-लेवल वरिएंट टेस्ट म्यूल था.

पावरट्रेन

कर्व पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ उपलब्ध होगी, जिसमें एक 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (125 PS, 225 Nm) के साथ 6-स्पीड MT और 7-स्पीड DCT, जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 PS, 260 Nm) के साथ 6-स्पीड MT का विकल्प मिलेगा. 

इसके अलावा, टाटा सबसे पहले कर्व EV लॉन्च करेगी, जो टाटा के Gen2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिसमें 500 किमी तक की रेंज मिलने का अनुमान है. 

कितनी होगी कीमत?

टाटा कर्व आईसीई के 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद यह हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, स्कोडा कुशाक, होंडा एलिवेट, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराईडर, किआ सेल्टोस और फॉक्सवैगन ताइगुन जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से मुकाबला करेगी.

यह भी पढ़ें -

होंडा ने किया अपनी कारों के सेफ्टी फीचर्स में इजाफा, कीमतों में भी हुई बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Mahindra का बड़ा EV प्लान, Cargo Three-Wheelers पर लगाएगी दांव
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
Honda Elevate में बड़े बदलाव, क्या अब पैसा वसूल है SUV?
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget