एक्सप्लोरर

Nissan की 7 Seater SUV में बड़ा खेल, टेस्टिंग में दिखा नया Look

Nissan की नई 7-सीटर SUV टेस्टिंग में नजर आई है. Tekton से अलग डिजाइन, नया रियर लुक और 1.3-लीटर टर्बो इंजन इसकी खासियत हो सकते हैं

Nissan भारत में अपनी SUV लाइनअप को तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी की आने वाली नई 7-सीटर SUV को पहली बार भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. यह SUV हाल ही में लॉन्च हुई Nissan Tekton के CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि यह केवल Tekton का लंबा या बड़ा वर्जन नहीं होगी. 

Nissan India के मैनेजिंग डायरेक्टर Saurabh Vatsa के मुताबिक, 7-सीटर मॉडल “completely different” होगा. इसका लॉन्च 2027 में होने की उम्मीद है. स्पाई तस्वीरों में SUV भारी कैमुफ्लाज से ढकी दिखाई दी है, लेकिन इसकी लंबी बॉडी और बदला हुआ रियर डिजाइन साफ नजर आता है. यही बदलाव इसे Tekton से अलग पहचान देने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Fortuner को टक्कर देगी JSW की नई SUV? जानें क्या है खास

डिजाइन में दिखा बड़ा बदलाव.

टेस्टिंग मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका नया रियर डिजाइन है. इसमें Tekton की C-शेप LED टेल-लाइट्स की जगह नीचे की तरफ जाती हुई बूमरैंग-शेप LED लाइट्स दिखाई देती हैं. दोनों टेल-लैंप्स को जोड़ने वाली LED लाइट बार भी मोटी दिखाई देती है. इसके अलावा रियर विंडस्क्रीन ज्यादा फ्लैट है और नंबर प्लेट की जगह भी अलग होने की उम्मीद है. 7-सीटर मॉडल की लंबाई Tekton से ज्यादा होगी और अतिरिक्त लंबाई मुख्य रूप से रियर व्हील के पीछे दिखाई देगी. बड़ा रियर क्वार्टर पैनल और क्वार्टर ग्लास तीसरी रो के लिए ज्यादा जगह बनाने में मदद करेंगे. फ्रंट में Tekton जैसी इनवर्टेड-L शेप DRLs और LED हेडलैंप्स दिखाई दे रहे हैं, जबकि ग्रिल और बंपर में बदलाव होने की उम्मीद है.

इंजन और फीचर्स में भी होगा अंतर.

पावरट्रेन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक नई 7-सीटर SUV में 1.3-लीटर चार-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड वेट डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलने की उम्मीद है. यह फ्रंट-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ आ सकती है. फीचर्स की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन 5-सीटर Tekton के कई प्रीमियम फीचर्स इसमें मिलने की उम्मीद है. इनमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, Level 2 ADAS और डुअल स्क्रीन सेटअप शामिल हो सकते हैं. तीसरी रो के साथ इसका केबिन ज्यादा व्यावहारिक बनाने पर कंपनी का फोकस रहेगा.

2027 में होगी एंट्री, इन SUVs से होगा मुकाबला.

Nissan ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि उसकी नई 7-सीटर SUV भारत में 2027 में आएगी. कंपनी इसे अपनी मौजूदा लाइनअप के विस्तार के तौर पर पेश करेगी. कीमत की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 18 लाख से 22 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इस कीमत पर इसका मुकाबला Mahindra XUV 7XO, Tata Safari और Hyundai Alcazar जैसी 3-रो SUVs से हो सकता है. Nissan के लिए यह मॉडल इसलिए भी अहम है क्योंकि कंपनी भारत में अपने पोर्टफोलियो को दोबारा मजबूत कर रही है. 7-सीटर SUV के जरिए Nissan एक ऐसे सेगमेंट में उतरने जा रही है जहां भारतीय ग्राहकों के बीच बड़ी और ज्यादा प्रैक्टिकल SUVs की मांग लगातार बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: Petrol और Electric भी? Skoda Octavia में आया नया Hybrid ट्विस्ट

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
Black या White? MG Hector के 2 नए Edition हुए लॉन्च
Black या White? MG Hector के 2 नए Edition हुए लॉन्च
Navi Mumbai में Night Finale? BIC में 13 साल बाद लौटेगी Racing
Navi Mumbai में Night Finale? BIC में 13 साल बाद लौटेगी Racing
नई स्कोडा स्लाविया या फिर फॉक्सवैगन वर्टस, जानिए किसमें कितना है दम?
नई स्कोडा स्लाविया या फिर फॉक्सवैगन वर्टस, जानिए किसमें कितना है दम?
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget