एक्सप्लोरर

Nissan Magnite: निसान की इस एसयूवी पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा 

भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट का मुकाबला टाटा पंच, मारुति फ्रोंक्स, हुंडई वेन्यू जैसी कारों से होता है. टाटा पंच में एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है.

Discount Nissan Magnite: अगर आप कम कीमत में एक शानदार एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो निसान मोटर्स आपके लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत आप देश की सबसे सस्ती SUV की खरीद पर 62000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं. जिसमें लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और एक्सेसरीज जैसे कई ऑफर्स शामिल हैं. इसके अतिरिक्त ऑनलाइन बुकिंग पर भी कुछ अन्य डिस्काउंट शामिल हैं. फिलहाल इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 599,900 रुपए है.  

कितनी मिल रही है छूट 

इस महीने निसान मोटर्स अपनी मैग्नाइट एसयूवी पर 10,000 रुपये की एक्सेसरीज, 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है. जबकि इसके ऑनलाइन बुकिंग पर 2000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट भी मिलता है. इस कार को फाइनेंस कराने पर केवल 6.99% के ब्याज दर पर लोन मिलता है. हालांकि यह ऑफर केवल इस महीने के अंत तक ही है. 

कैसा है इंजन

निसान मैग्नाइट में एक 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 100hp की पावर और 160 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. साथ ही इसमें एक 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिलता है, जिसमें 71hp की पावर और 96Nm का टॉर्क मिलता है. इनके साथ 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.

फीचर्स

इस कार में फीचर्स के तौर पर एंबियंट मूड लाइटिंग, रियर पार्किंग सेंसर, एयर प्यूरिफायर, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, 7-इंच TFT स्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, वायरलेस चार्जिंग, ABS, EBD, HSA, HBA डुअल एयरबैग्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, स्मार्ट कनेक्टिविटी, अराउंट व्यू मॉनिटर समेत अन्य कई फीचर्स मिलते हैं.  

मैग्नाइट गेजा एडिशन 

निसान ने हाल ही में अपनी मैग्नाइट एसयूवी के गीजा एडिशन को भी लॉन्च किया है, जो कर 7.39 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. इसमें 1-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. 

किससे होता है मुकाबला

भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट का मुकाबला टाटा पंच, मारुति फ्रोंक्स, हुंडई वेन्यू जैसी कारों से होता है. टाटा पंच में एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगी दो नई एसयूवी कारें, इन खूबियों से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.5 लाख के डाउन पेमेंट पर कितनी होगी Tiago EV की EMI, जान लें
1.5 लाख के डाउन पेमेंट पर कितनी होगी Tiago EV की EMI, जान लें
EV की कीमत देखकर मत घबराइए, ये तरीका बचाएगा पैसे
EV की कीमत देखकर मत घबराइए, ये तरीका बचाएगा पैसे
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
BMW 7 Series 720 KM रेंज, 8K स्क्रीन...बेमिसाल फीचर्स
BMW 7 Series 720 KM रेंज, 8K स्क्रीन...बेमिसाल फीचर्स

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget