एक्सप्लोरर

Upcoming SUV: अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होंगी दो नई एसयूवी कारें, इन खूबियों से होगी लैस

जापानी वाहन निर्माता कंपनी 6 जून को भारत में अपनी मिड साइज एसयूवी को पेश करने वाली है. इस नई एसयूवी की कीमतों का खुलासा इस साल अगस्त में होने की संभावना है.

New SUVs: भारतीय बाजार में जून 2023 में दो एसयूवी कारों की एंट्री होने वाली है. मारुति सुजुकी अपनी 5-डोर जिम्नी को 7 जून को लॉन्च करने वाली है, वहीं होंडा अपनी स्थानीय रूप से विकसित एलिवेट एसयूवी को 6 जून, 2023 को लॉन्च करने वाली है, जबकि मर्सिडीज-बेंज 22 जून को हमारे बाजार में अपनी एसएल रोडस्टर एसएल55 को लॉन्च करेगी.

मारुति सुजुकी जिम्नी

मारुति सुजुकी अपनी 5-डोर जिम्नी लाइफस्टाइल एसयूवी के लिए ऑनलाइन या नेक्सा डीलरशिप पर बहुत पहले ही शुरू कर चुकी है, जिसे ग्राहक 25,000 रुपये में बुक कर सकते हैं. कंपनी को अब तक इसके लिए 30,000 यूनिट्स से अधिक का ऑर्डर मिल चुका है. इस कार के लिए अभी 6 महीने का वेटिंग पीरियड मिल रहा है. जिम्नी में 1.5-लीटर K15B 4-सिलेंडर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103bhp की पॉवर और 134Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है. 

इंजन और वेरिएंट्स

मारुति जिम्नी के मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट में 16.94 किमी प्रति लीटर की माइलेज मिलने का दावा किया गया है. जबकि इसके ऑटोमेटिक वर्जन में 16.39 किमी/लीटर का माइलेज मिलता है. जिम्नी लाइफस्टाइल एसयूवी सुजुकी के ऑलग्रिप प्रो AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ मैनुअल ट्रांसफर केस और 3 मोड्स के साथ लो रेंज गियरबॉक्स के साथ 2WD हाई, 4WD हाई और 4WD लो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी. इसे लाइनअप में जीटा और अल्फा जैसे दो ट्रिम्स में पेश किया जाएगा. 

होंडा एलीवेट 

जापानी वाहन निर्माता कंपनी 6 जून को भारत में अपनी मिड साइज एसयूवी को पेश करने वाली है. इस नई एसयूवी की कीमतों का खुलासा इस साल अगस्त में होने की संभावना है. यह एसयूवी 5th जेनरेशन सिटी वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. साथ ही इसमें   सिटी वाला ही 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121bhp की पॉवर और 145Nm का टार्क जेनरेट करता है. इसमें कंपनी का 1.5L पेट्रोल-हाइब्रिड सेटअप भी मिलने की संभावना है जो सिटी हाइब्रिड में मिलता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और एक सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. कुछ चुनिंदा होंडा डीलरों ने पहले ही 11,000 रुपये से 21,000 रुपये की टोकन राशि पर इस एसयूवी के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें :- ढेर सारी खूबियों से लैस है ये हाईब्रिड एसयूवी, कीमत भी ज्यादा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
Toyota Hyryder पर भारी Renault Duster का दांव, कम दाम में सबसे ज्यादा माइलेज
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?
RC और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग, क्या पुलिस काट सकती है चालान?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget