एक्सप्लोरर

भारत में नहीं बंद हो रही Nissan, कंपनी ने अफवाहों को किया खारिज,जानें क्या कहा

Nissan on Rumours of Shutting:निसान ने भारत से अपने ऑपरेशंस बंद करने की खबरों को अफवाह बताया है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह भारतीय बाजार में बनी रहेगी और नए मॉडल्स लाने की योजना पर काम कर रही है.

Nissan on Rumours of Shutting: निसान इंडिया ने भारत में अपने ऑपरेशन बंद करने की अटकलों को खारिज किया है. हाल ही में मीडिया में आई खबरों के बाद निसान ने यह स्पष्ट किया है कि कंपनी भारत से नहीं जा रही है और उसकी भारतीय बाजार को लेकर प्रतिबद्धता पूरी तरह बनी हुई है.

कंपनी ने कहा है कि वह न सिर्फ भारत में अपनी मौजूदगी जारी रखेगी, बल्कि आने वाले समय में नई गाड़ियाँ भी लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है.

भारत में जारी रहेंगे ऑपरेशंस

Nissan India ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया है कि वह भारत में अपने संचालन, डीलर्स, पार्टनर्स और ग्राहकों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. कंपनी ने कहा है कि भारत में मौजूदा मॉडलों की बिक्री और सर्विस पहले की तरह जारी रहेगी और आने वाले समय में नए मॉडल्स भी पेश किए जाएंगे.Nissan की घोषित रणनीति में कोई बदलाव नहीं किया  गया है. इसके अंतर्गत एक नया बीएमपीवी (Big Modular Platform Vehicle) और दो नए कॉम्पैक्ट SUV (C-SUVs) लॉन्च करने की योजना शामिल है. इसके अलावा, कंपनी की 'One Car, One World' नीति के तहत भारत से निर्यात योजनाएं भी लगातार जारी रहेंगी.

'बंद होने की खबरें सिर्फ अटकलें हैं'

हाल ही में रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि Nissan भारत सहित कुछ अन्य बाजारों से अपने ऑपरेशंस समेट सकती है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी ने कहा कि कुछ रिपोर्ट्स में संयंत्रों के बंद होने की बात कही गई है, लेकिन यह सिर्फ अफवाहें हैं. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसकी ओर से ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

Renault-Nissan डील

मार्च 2025 में Renault Group ने यह घोषणा की थी कि वह Renault Nissan Automotive India Pvt. Ltd. (RNAIPL) में Nissan की 51% हिस्सेदारी खरीद रहा है. इस सौदे के बाद, RNAIPL में अब Renault की 100% हिस्सेदारी हो गई है. हालांकि, इस डील का मतलब यह नहीं है कि Nissan भारत से बाहर जा रही है. 

ग्लोबल स्तर पर हो रहा है कंपनी में पुनर्गठन

Nissan वैश्विक स्तर पर एक बड़े री-स्ट्रक्चरिंग प्लान से गुजर रही है. इस प्रक्रिया के तहत कंपनी ने 10,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई है. दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना जैसे बाजारों से अपने ऑपरेशंस समेटने की तैयारी कर रही है. जापान में दो प्रोडक्शन प्लांट्स को बंद किया जाएगा. ग्लोबल उत्पादन केंद्रों की संख्या को 17 से घटाकर 10 करने की योजना है. साथ ही, कुल कर्मचारियों में से लगभग 15% की छंटनी की जाएगी. हालांकि, Nissan ने यह साफ कर दिया है कि यह पुनर्गठन केवल ग्लोबल लेवल पर किया जा रहा है और इसका भारत के ऑपरेशंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: टीजर के तुरंत बाद होंडा की नई एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Black या White? MG Hector के 2 नए Edition हुए लॉन्च
Black या White? MG Hector के 2 नए Edition हुए लॉन्च
Navi Mumbai में Night Finale? BIC में 13 साल बाद लौटेगी Racing
Navi Mumbai में Night Finale? BIC में 13 साल बाद लौटेगी Racing
नई स्कोडा स्लाविया या फिर फॉक्सवैगन वर्टस, जानिए किसमें कितना है दम?
नई स्कोडा स्लाविया या फिर फॉक्सवैगन वर्टस, जानिए किसमें कितना है दम?
Honda Elevate की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब
Honda Elevate की EMI कितनी? जानें पूरा हिसाब

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget