एक्सप्लोरर

टीजर के तुरंत बाद होंडा की नई एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Honda X ADV 750 Launched: होंडा ने अपने नए स्कूटर का भारत में लॉन्च कर दिया है. ये स्कूटर एडवेंचर राइडर्स के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है.आइए इसके फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं.

Honda X-ADV 750 Scooter: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपनी सबसे चर्चित प्रीमियम एडवेंचर स्कूटर X-ADV 750 को टीजर जारी करने के महज 24 घंटे के अंदर लॉन्च कर दिया है. खास बात ये है कि कंपनी ने इसे Rebel 500 क्रूजर लॉन्च के ठीक एक दिन बाद ही पेश किया है.

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर BigWing इंडिया के जरिए इसे "Game Changer" टैगलाइन के साथ पेश किया गया था, जो साफ दिखाता है कि होंडा भारतीय प्रीमियम टू-व्हीलर सेगमेंट में कुछ बड़ा करने वाली है.

क्या है खास Honda X-ADV 750 में?

X-ADV 750 इंटरनेशनल मार्केट में एक अनोखी मैक्सी स्कूटर के रूप में मशहूर है, भारत के लिए टीज किया गया मॉडल ग्लोबल लेवल पर मौजूद लेटेस्ट जनरेशन X-ADV जैसा ही दिखता है. इस स्कूटर को डेली लाइफ और लंबी एडवेंचर राइड्स -दोनों के लिए तैयार किया गया है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Honda X-ADV 750 एक पावरफुल और एडवेंचर-फ्रेंडली स्कूटर है, जिसमें 745cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है. यह इंजन 58 bhp की मैक्सिमम पावर और 69 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) दिया गया है, जो इस सेगमेंट में काफी कम देखने को मिलता है और स्मूद गियर शिफ्टिंग का फील देता है. सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस स्कूटर में 17-इंच का फ्रंट व्हील और 15-इंच का रियर वायर-स्पोक व्हील मिलता है, जो मजबूत अंडरपिनिंग के साथ आता है. इसके फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक और लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन भी दिया गया है, जिससे यह स्कूटर हल्के ऑफ-रोडिंग के लिए पूरी तरह से सक्षम बनता है.

कैसा है फीचर्स ?

Honda X-ADV 750 में वो सभी फीचर्स दिए गए हैं जो इसे सिर्फ एक स्कूटर नहीं, बल्कि एक प्रीमियम एडवेंचर टू-व्हीलर बनाते हैं. इसमें फुल LED लाइटिंग सिस्टम है, जो नाइट राइड्स के लिए बेहतर विजिबिलिटी देता है. राइडिंग कंडीशन के अनुसार एडजस्टेबल विंडस्क्रीन दी गई है, जो विंड प्रोटेक्शन और कम्फर्ट को बढ़ाती है. स्कूटर में एक बड़ा और आकर्षक डिजिटल TFT डिस्प्ले मिलता है, जो सभी जरूरी जानकारियां साफ तौर पर दिखाता है. राइडिंग को और कस्टमाइज़ करने के लिए इसमें मल्टीपल राइडिंग मोड्स जैसे – अर्बन, एडवेंचर और कम्फर्ट दिए गए हैं. इंटरनेशनल मार्केट में इसे एक्सेसरी पैक के साथ भी बेचा जाता है, जिसमें एडवेंचर किट, अर्बन सेटअप, और लगेज ऑप्शन शामिल हैं.

भारत में लॉन्च और होंडा की रणनीति

अब तक Honda ने भारत में Activa, Dio और हाल ही में Activa Electric जैसे स्कूटर्स के ज़रिए कम्यूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाई है. लेकिन अब कंपनी की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. Rebel 500 और X-ADV 750 के बैक-टू-बैक टीजर यह साफ दिखाते हैं कि होंडा अब प्रीमियम टू-व्हीलर सेगमेंट में BigWing नेटवर्क के माध्यम से मजबूत पकड़ बना रही है. गौरतलब है कि Honda X-ADV 750 को पहले भी भारत की सड़कों पर देखा जा चुका है, और इसकी एक यूनिट अरुणाचल प्रदेश में रजिस्टर्ड भी पाई गई थी. 

ये भी पढ़ें: 6 एयरबैग, सनरूफ और CVT गियरबॉक्स वाली Hyundai की ये कार अब सिर्फ 1 लाख देकर ला सकते हैं घर,जानें EMI का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget