एक्सप्लोरर

Yamaha New Bike Launch: पहले से अधिक पावर, बेहतर लुक और नए फीचर्स के साथ बाजार में उतरी YAMAHA MT-10

Yamaha New Bike Launch: Yamaha ने अपनी नई बाइक 2022 Yamaha MT-10  से पर्दा हटा दिया है. इस नए मॉडल में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. सबसे ज्यादा ध्यान इसके बाहर के स्टाइल में बदलाव पर दिया गया है.

Yamaha New Bike Launch: Yamaha ने अपनी नई बाइक 2022 Yamaha MT-10  से पर्दा हटा दिया है. इस नए मॉडल में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. सबसे ज्यादा ध्यान इसके बाहर के स्टाइल में बदलाव पर दिया गया है. इसके अलावा इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस नए बाइक में और क्या है खास.    

दमदार है इंजन

नए मॉडल में 998cc का CP4 इंजन दिया गया है. 164bhp का पावर आउटपुट इंजन मिलेगा. यह पुराने मॉडल में 158bhp का था. इसका लिक्विड कूडल्ड मोटर 11,500rpm पर 165.9hp की पावर और 9,000rpm पर 112Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. अगर ट्रांसमिशन पर बात करें तो इसे ऑपरेट करने के लिए इस बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इंजन में जो प्रमुख बदलाव किए गए हैं, उनमें एल्यूमीनियम पिस्टन, ऑफसेट कॉनरोड और डायरेक्ट-प्लेटेड सिलेंडर का इस्तेमाल शामिल है. ये बदलाव इस नई बाइक को शानदार बनाते हैं. नई बाइक में टाइटेनियम कॉनरोड्स की जगह स्टील को जोड़ा गया है. MT10 में नया एयरबॉक्स मिलता है, जिसमें 3 इनटेक डक्ट्स हैं. ये सभी अलग-अलग लंबाई औऱ क्रॉस सेक्शन के साथ आते हैं.

मिलेगा कलर TFT डैश

अगर MT10 की दूसरी नई खासियतों की बात करें तो इसमें आगे के ब्रेक के लिए एक नया ब्रेंबो रेडियल मास्टर सिलेंडर दिया गया है. साथ ही इसमें नया थ्रॉटल इलेक्ट्रॉनिक्स, नया 6 एक्सिस IMU, नया और आरामदायक सैडल, क्विक शिफ्टर भी जोड़ा गया है. इसके अलावा इसमें कंपनी ने 4.2 इंच का कलर TFT डैश भी दिया है.

बाइक को मिला रोबोटिक लुक

इस नई बाइक के डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए हैं. इस नए मॉडल के हेडलैंप को पहले से अधिक आकर्षक बनाया गया है. यह स्लीक ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ आता है. बाइक के फ्रंट एयर इनटेक स्कूप्स और टेल सेक्शन को भी बदला गया है. इन बदलावों के साथ यह बाइक ज्यादा आक्रमक और रोबोटिक लगती है.

3 कलर का होगा ऑप्शन

यह बाइक तीन रंगों (सियान स्टॉर्म, आइकन ब्लू और टेक ब्लैक) में मिलेगी. यह बाइक बिक्री के लिए फरवरी 2022 से उपलब्ध हो पाएगी. कंपनी ने अभी इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है. कीमत से पर्दा फरवरी में ही हटेगा.

इन कंपनियों की बाइक से मुकाबला

जिस रेंज की यह बाइक है, उससे इसका मुकाबला Aprilia Tuono V41100, BMW S 1000R, Honda CB1000R, KTM 1290 Super Duke R और Suzuki GSX-S1000 से मुकाबला होगा. इन बाइक्स की बाजार में अच्छी डिमांड है. इममें BMW S 1000R, Honda CB1000R और KTM 1290 Super Duke R इसे सबसे ज्यादा फाइट देगी. क्योंकि इन तीनों ही बाइक का मार्केट शेयर हाईरेंज कैटेगरी में अधिक है.

ये भी पढ़ें

Amazon Deal: OnePlus के इस सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन पर ऑफर, 10 हजार से भी कम में खरीद सकते हैं

Amazon Offer: इससे सस्ते स्मार्ट टीवी कहां मिलेंगे? 10 हजार रुपये से भी काफी कम में खरीदें 32 इंच के ब्रांडेड स्मार्ट टीवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget