Volkswagen Virtus facelift vs Skoda Slavia: Virtus-Slavia में कौन मारेगा बाजी? जानें बड़े बदलाव
Volkswagen Virtus facelift vs Skoda Slavia: वर्टस फेसलिफ्ट और स्कोडा स्लाविया के बीच कांटे की टक्कर है. जानिए नई वर्टस और स्लाविया में क्या बदलाव हुए हैं और फीचर्स के मामले में कौन मारेगा बाजी.

Volkswagen Virtus facelift vs Skoda Slavia: अब अपने देश में मिड-साइज सेडान गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. जबकि इस समय मिड-साइज सेडान में फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि ये दोनों कारें एक ही प्लेटफॉर्म पर बनती है. लेकिन हाल ही में आई नई जानकारी के मुताबिक दोनों कंपनियों ने अपनी सेडान गाड़ियों को फ्रेश लुक देने के लिए नया अवतार तैयार किया है.
जानकारी दें दे कि फॉक्सवैगन ने नई वर्टस फेसलिफ्ट पेश कर दिया है. जिसके बाद से ही सेडान लवर्स के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि इस बार मुकाबले में कौन बाजी मारेगा. तो चलिए इस खबर में जानते हैं कि नई वर्टस और स्लाविया में क्या बड़े बदलाव किए गए हैं और दोनों में क्या अंतर रहने वाला है.
दोनों गाड़ियों का दिखा नया अवतार
आपको बता दें कि फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट और स्कोडा स्लाविया दोनों के एक्सटीरियर डिजाइन को नए सिरे से अपडेट किया गया है. लेकिन दोनों ने बिल्कुल अलग डिजाइन लैंग्वेज को अपनाया है.
नई वर्टस में नया बंपर और फ्रंट ग्रिल का निचला हिस्सा बदला हुआ नजर आता है. साथ ही इसमें नए एलॉय व्हील्स दिए गए हैं. वहीं स्लाविया में सिग्नेचर स्कोडा ग्रिल और नया फ्रंट बंपर देखने को मिलता है. सबसे खास बात यह है कि ताइगुन और कुशाक जैसी एसयूवी की तरह इनमें कनेक्टेड लाइट सेटअप नहीं दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Car Price Hike Diwali 2025 vs 2026: दिवाली 2025 में सस्ती थीं ये कारें, अब कीमतें देखकर लगेगा झटका
मिलता है 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
बात करें गाड़ी के पावरट्रेन की तो दोनों ही सेडान में वही भरोसेमंद इंजन विकल्प मिलते रहेंगे. इनमें 1.0-लीटर टीएसआई टर्बो पेट्रोल और ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टीएसआई फोर-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा.
सबसे बड़ा मैकेनिकल बदलाव गियरबॉक्स में हुआ है. क्योंकि अब 1.0-लीटर टीएसआई इंजन वाले वेरिएंट्स में 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. वहीं 1.5-लीटर इंजन वाले टॉप मॉडल में 7-स्पीड डीएसजी डुअल-क्लच गियरबॉक्स पहले की तरह ही दिया जाएगा.
फीचर्स में कौन है आगे?
अगर दोनों कारों को फीचर्स के लिहाज से देखें तो दोनों कारों में कुछ बड़े अंतर देखने को मिलते हैं. स्कोडा स्लाविया में पहली बार 360-डिग्री कैमरा के साथ-साथ खास रियर सीट मसाजर फीचर दिया गया है.
जबकि दूसरी तरफ फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट में 360-डिग्री कैमरा तो मिलेगा. लेकिन इसमें रियर सीट मसाजर की सुविधा नहीं होगी. दोनों कारों में नए इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिए गए हैं. लेकिन केबिन के अंदर इंटीरियर की अपहोल्स्ट्री और थीम का कलर दोनों ही गाड़ियों में अलग-अलग रहेगा.
आपके लिए कौन सी है बेस्ट?
अगर देखें तो दोनों ही सेडान परफॉर्मेंस और सेफ्टी के मामले में 5-स्टार रेटिंग के साथ बराबरी पर खड़ी होती हैं. लेकिन अगर आपको रियर सीट्स पर ज्यादा लग्जरी और मसाजर जैसी सुविधा चाहिए तो स्कोडा स्लाविया एक बेहतरीन ओप्तिओंस बन सकती है.
जबकि अगर आप ज्यादा स्पोर्टी लुकिंग केबिन, शार्प एक्सटीरियर और फॉक्सवैगन की सिग्नेचर स्टाइलिंग पसंद करते हैं तो नई वर्टस फेसलिफ्ट आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित होगी. बता दें कि प्राइस और डिजाइन के मामले में इस बार का मुकाबला दोनों गाड़ियों के बीच बेहद दिलचस्प होने वाला है.
यह भी पढ़ें: Vehicle Scrappage Benefits: पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने पर कितना फायदा, नई कार पर कितनी मिल रही छूट?






















