एक्सप्लोरर

Vehicle Scrappage Benefits: पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने पर कितना फायदा, नई कार पर कितनी मिल रही छूट?

Vehicle Scrappage Benefits: पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने पर कितना फायदा मिलता है और नई कार खरीदने पर कितनी छूट मिल रही है.जानिए वाहन स्क्रैपेज नीति के सभी बड़े फायदों की पूरी जानकारी.

Vehicle Scrappage Benefits: अगर आप भी दिवाली या साल के अंत तक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और अपनी पुरानी कार को कबाड़ में बेचने की सोच रहे हैं. तो यह खबर आपके लिए ही है. क्योंकि नई कार खरीदने से पहले अगर आप अपनी पुरानी कार को स्क्रैपेज निति के हिसाब से कबाड़ में देते हैं तो आपको काफी फायदा मिल सकता है.

दरअसल सरकार प्रदूषण फैलाने वाली पुरानी गाड़ियों को कम कराना चाहती है जिसके चलते स्क्रैपेज में अच्छा फायदा मिल जाता है. चलिए जानते हैं कि पुरानी गाड़ी को स्क्रैप कराने पर आपको कितने तरह के फायदे मिलते हैं और नई कार खरीदने पर कितनी छूट मिल रही है.

स्क्रैप वैल्यू में होता है अच्छा फायदा

आपको बता दें कि जब आप अपनी पुरानी कार को किसी रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी सेंटर पर जमा करते हैं. तो कंपनी आपको उस गाड़ी के वजन और मेटल के हिसाब से पैसे देती है. जिसके चलते आपकी स्क्रैप वैल्यू पुरानी कार की एक्स-शोरूम कीमत का 4 से 6 प्रतिशत तक हो सकती है.

जबकि इसके अलावा आपको एक सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट यानी स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट भी मिलता है जो आगे नई गाड़ी खरीदने के समय बहुत काम आता है. इस तरह आपकी कबाड़ हो चुकी गाड़ी भी खाली हाथ नहीं जाने देती है और आपको अच्छे खासे पैसे मिल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Hyundai Bayon Review: Creta से सस्ती, Venue से बड़ी, Hyundai Bayon में क्या है खास?

रोड टैक्स में मिलता है फायदा

वहीं स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट दिखाने पर सरकार की तरफ से आपको नई गाड़ी के रजिस्ट्रेशन पर भी ऑफर दिया जाता है. नई प्राइवेट कार खरीदने पर राज्य सरकारों द्वारा रोड टैक्स में 25 प्रतिशत तक की सीधी छूट दी जाती है.

जिससे आपकी हजारों रुपयों की बचत हो जाती है. वहीं अगर आप कोई कमर्शियल गाड़ी खरीदते हैं तो वहां भी 15 प्रतिशत तक की टैक्स छूट का नियम बनाया गया है. जिसके चलते यह फायदा सीधे आपके बैंक खाते और जेब पर असर डालता है. जिससे नई गाड़ी खरीदना काफी सस्ता हो जाता है.

रजिस्ट्रेशन फीस भी हो जाती है

जानकारी दें दे कि पुरानी गाड़ी को स्क्रैप कराने का एक और बड़ा फायदा यह है कि जब आप नई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराने जाते हैं. तो सरकार आपसे कोई फीस नहीं लेती है. स्क्रैप सर्टिफिकेट जमा करने पर नए वाहन के रजिस्ट्रेशन फीस भी माफ कर दी जाती है.

इस छोटी सी दिखने वाली बचत से भी ग्राहकों को RTO के चक्कर काटने और फालतू पैसे देने से बड़ी राहत मिलती है. सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठाएं और नई गाड़ियां खरीदें.

कंपनियों की तरफ से स्पेशल डिस्काउंट

बता दें कि सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि कार कंपनियां भी स्क्रैप सर्टिफिकेट दिखाने वाले ग्राहकों को अपनी तरफ से स्पेशल डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं. नई पैसेंजर कार खरीदने पर कंपनियां एक्स-शोरूम कीमत पर 1.5 से 3 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट देती हैं.

अगर इन सभी फायदों को जोड़ लिया जाए तो पुरानी गाड़ी को स्क्रैप कराकर नई कार खरीदने पर कुल मिलाकर 50 हजार से लेकर 60 हजार रुपये या उससे भी ज्यादा की बचत आसानी से हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Best Scooters for Shop: दुकान के लिए बेस्ट हैं ये 5 स्कूटी, किसमें सबसे ज्यादा है लेग रूम?

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Ducati Desmo450 EDX: Ducati की नई बाइक की कीमत सुन चौंक जाएंगे, इतने में आ जाएगी SUV
Ducati की नई बाइक की कीमत सुन चौंक जाएंगे, इतने में आ जाएगी SUV
Ferrari EV: Ferrari की Electric Car का ऐसा क्रेज, 2027 तक हुई Sold Out
Ferrari की Electric Car का ऐसा क्रेज, 2027 तक हुई Sold Out
Car Brand Valuation: Tesla की चमक फीकी, Toyota बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार ब्रांड
Tesla की चमक फीकी, Toyota बनी दुनिया की सबसे बड़ी कार ब्रांड
RC Transfer: किस राज्य में सबसे तेज पुरानी गाड़ी का मालिकाना हक बदलने का नियम, किस नंबर पर आपका स्टेट?
किस राज्य में सबसे तेज पुरानी गाड़ी का मालिकाना हक बदलने का नियम, किस नंबर पर आपका स्टेट?
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
दिवाली से पहले योगी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, आपदा राहत राशि में किया इजाफा
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
WhatsApp AI Image Expansion : WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
Embed widget