एक्सप्लोरर

भारत के बाद अब श्रीलंका में भी धूम मचाएंगी टाटा की ये कारें, EV का नाम भी शामिल

Tata Cars Launched in Sri Lanka: टाटा मोटर्स ने श्रीलंका में अपने पार्टनर DIMO के साथ मिलकर नई टाटा पंच. टाटा नेक्सन, टाटा कर्व और टाटा टियागो EV को लॉन्च किया है.

Tata Cars Launched in Sri Lanka: भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की कारों को खूब पसंद किया जाता है, जिसके चलते इन कारों की डिमांड भी काफी ज्यादा होती है. खास बात यह है कि भारत में धूम मचाने के साथ ही कंपनी ने अपनी कारों की नई रेंज श्रीलंका में भी लॉन्च की है. 

कंपनी ने अपने पार्टनर DIMO के साथ मिलकर टाटा पंच. टाटा नेक्सन, टाटा कर्व और टाटा टियागो EV को भी लॉन्च किया है. श्रीलंका से पहले टाटा की टियागो ईवी को नेपाल और भूटान में भी पेश किया गया था. 

Tata Punch

टाटा पंच में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन लगा है. इस इंजन से 6,700 rpm पर 87.8 PS की पावर मिलती है और 3,150 से 3,350 rpm तक 115 Nm का टॉर्क मिलता है. इस गाड़ी के इंजन के साथ में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन लगा है. वहीं टॉप वेरिएंट में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है.

टाटा की इस कार का पेट्रोल वेरिएंट में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ARAI माइलेज 20.09 kmpl है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ ये कार 18.8 kmpl की माइलेज देने का दावा करती है. ये कार CNG वेरिएंट में भी मार्केट में शामिल है. टाटा पंच की सीएनजी गाड़ी की ARAI माइलेज 26.99 km/kg है.

Tata Nexon

टाटा की इस कार में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन लगा मिलता है. इस इंजन से 5,500 rpm पर 88.2 PS की पावर मिलती है और 1,750 से 4,000 rpm पर 170 Nm का टॉर्क जनरेट होता है.

टाटा नेक्सन 17 से 24 kmpl का माइलेज देती है. भारतीय बाजार में शामिल टाटा नेक्सन का मॉडल साल 2017 में लॉन्च किया गया था. इसके बाद टाटा की इस कार के दो फेसलिफ्ट मॉडल भी मार्केट में आ चुके हैं. नेक्सन का पहला फेसलिफ्ट मॉडल साल 2020 में और दूसरा साल 2023 में बाजार में लाया गया था. 

Tata Curvv

टाटा कर्व में 1.5-लीटर टर्बो डीजल का ऑप्शन मिलता है. गाड़ी में लगे इस इंजन से 115 hp की पावर मिलती है और 260 Nm का टॉर्क मिलता है. टाटा की ये कार 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी आती है. इस पेट्रोल इंजन से 120 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट होता है.

इसके हाई रेंज वेरिएंट में लगे इंजन से 125 hp की पावर और 225 Nm का टॉर्क मिलता है. टाटा की इन कारों में इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है.

यह भी पढ़ें:-

कार खरीदने के लिए जरूरी हो गया ये नया नियम, पार्किंग स्पेस होने पर भी ले पाएंगे नई गाड़ी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
7 लोग बैठेंगे, 500 KM चलेगी, मारुति की नई EV जल्द होगी लॉन्च
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget