एक्सप्लोरर

जल्द लॉन्च होने जा रही नई Renault Duster, जानें गाड़ी में क्या होंगे नए बदलाव?

New Renault Duster: 2025 में लॉन्च होने वाली नई रेनॉल्ट डस्टर भारत में पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. आइए इसकी लॉन्च डेट, नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट के बारे में जानते हैं.

New Renault Duster Features: रेनॉल्ट इंडिया इस समय अपने अगले बड़े लॉन्च के लिए तैयारी कर रही है और यह कोई और नहीं बल्कि नई जनरेशन की Renault Duster SUV है. हालांकि पहले उम्मीद की जा रही थी कि यह कार 2025 की शुरुआत में आ जाएगी, अब यह साफ हो गया है कि इसकी लॉन्चिंग को थोड़ा और टाल दिया गया है.

दरअसल, Renault की इस नई Duster को सिर्फ पेट्रोल इंजन वेरिएंट में पेश किया जाएगा और 3-रो वर्जन को बाद में बाजार में उतारा जाएगा.


कैसा है नई डस्टर का डिजाइन ?

नई रेनॉल्ट डस्टर को एक नए मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसके कारण इसका आकार पहले के मुकाबले बड़ा हो गया है. इस बार SUV का डिजाइन ज्यादा मस्कुलर और बोल्ड दिखता है. इसमें Y-शेप वाले सिग्नेचर डिजाइन एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है.

एक्सटीरियर में कई बदलाव 

इसके एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं, जिनमें नया ग्रिल और हैडलैंप डिजाइन, अधिक उभरे हुए व्हील आर्च और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस शामिल हैं. ये सभी तत्व मिलकर इस कार को एक मॉडर्न और दमदार SUV लुक देते हैं, जो भारतीय ग्राहकों को काफी अट्रैक्ट कर सकता है.

इंजन और ड्राइवट्रेन

नई डस्टर को फिलहाल केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही लॉन्च किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि इसमें 1.3 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर माइलेज के बीच संतुलन बनाएगा. इस इंजन के साथ कंपनी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प उपलब्ध करा सकती है. हालांकि पिछली जनरेशन में उपलब्ध ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) फीचर इस बार शायद देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि Renault अब ऐसे वेरिएंट पर फोकस कर रही है जो शहर के उपयोग के लिए बेहतर और बजट में फिट हो.

इंटीरियर और फीचर्स

ग्लोबल लेवल पर Dacia Duster का इंटीरियर भले ही थोड़ा साधारण और बुनियादी हो, लेकिन भारत में लॉन्च होने वाली Duster को अधिक प्रीमियम और बेहतर फीचर दिया जाएगा. इस नई Duster में बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा, ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), इलेक्ट्रिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. Renault भारतीय ग्राहकों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए, फीचर्स की पूरी सूची को विशेष रूप से भारतीय बाजार के अनुसार तैयार कर रही है, ताकि यह कार मुकाबला में आगे निकल सके.

किससे है मुकाबला?

भारतीय कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट पहले से ही Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी लोकप्रिय गाड़ियों से भरा हुआ है. ऐसे में नई Duster को कड़ी मुकाबला का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, Duster ब्रांड का भारत में एक मजबूत नाम और पहचान है, जिसने पहले भी ग्राहकों के बीच अच्छा भरोसा कायम किया है. इसी पहचान और ब्रांड वैल्यू के कारण Renault को नई Duster के साथ एक मजबूत शुरुआत मिल सकती है और यह SUV फिर से भारतीय सड़कों पर अपनी जगह बना सकती है.

ये भी पढ़ें: 3,000 कारों के साथ समुद्र में समा गया जहाज, जानिए कैसे हुआ ये बड़ा हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्सीडेंट के कितने समय बाद तक करना होता है इंश्योरेंस क्लेम, नहीं तो हो सकता है रिजेक्ट
एक्सीडेंट के कितने समय बाद तक करना होता है इंश्योरेंस क्लेम, नहीं तो हो सकता है रिजेक्ट
पेट्रोल में सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं ये कारें, एक तो कई साल से है टॉप पर
पेट्रोल में सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं ये कारें, एक तो कई साल से है टॉप पर
Isobutanol Fuel Blending in Diesel: अब डीजल से Isobutanol Fuel बनाने जा रही सरकार, इससे कार का माइलेज घटेगा या बढ़ेगा?
अब डीजल से Isobutanol Fuel बनाने जा रही सरकार, इससे कार का माइलेज घटेगा या बढ़ेगा?
Hyundai ने 96 हजार से ज्यादा गाड़ियों के लिए किया रिकॉल, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?
Hyundai ने 96 हजार से ज्यादा गाड़ियों के लिए किया रिकॉल, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget