एक्सप्लोरर

3,000 कारों के साथ समुद्र में समा गया जहाज, जानिए कैसे हुआ ये बड़ा हादसा

Morning Midas Fire: जहाज में 3,000 नई कारें थीं, जिनमें 70 इलेक्ट्रिक और 680 हाइब्रिड व्हीकल्स शामिल थे.आग लगने पर ईवी डेक से धुआं निकलता दिखा. आइए विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं.

Morning Midas Cargo Ship: कार्गो शिप मॉर्निंग मिडास (Morning Midas) में लगी आग ने पूरी दुनिया में शिपिंग इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. इस जहाज में 3,000 से ज्यादा नई गाड़ियां लदी थीं, जिनमें 70 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) और 680 हाइब्रिड कारें शामिल थीं.

यह शिप चीन से चलकर मैक्सिको जा रहा था, लेकिन रास्ते में प्रशांत महासागर में डूब गया. यह घटना अलास्का के अलेउतियन द्वीप समूह के पास हुई, जहां कुछ दिन पहले जहाज में अचानक आग लग गई थी.

कैसे लगी आग और क्यों डूबा जहाज?

दरअसल, 3 जून को मॉर्निंग मिडास (Morning Midas) नाम के कार्गो शिप में आग लगने की जानकारी यूएस कोस्ट गार्ड को तब मिली जब यह जहाज Adak Island से लगभग 490 किलोमीटर दूर था. आग इतनी तेजी से फैली कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका और शिप पूरी तरह से निष्क्रिय (Dead in the Water) हो गया. आग लगने के कुछ दिनों बाद, मौसम की खराब स्थिति और जहाज में अंदर पानी भरने के कारण यह विशाल कार्गो शिप करीब 5,000 मीटर गहरे पानी में डूब गया.

22 क्रू मेंबर समय रहते बचाए गए

जहाज पर मौजूद कुल 22 क्रू मेंबर्स को समय रहते लाइफबोट के माध्यम से बाहर निकाला गया. पास से गुजर रहे एक व्यापारी जहाज ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया.
बड़ी बात यह रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित हैं.

कितना बड़ा नुकसान?

इस दुर्घटना में करीब 3,000 नई कारें प्रशांत महासागर में डूब गईं, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. इन गाड़ियों में 70 पूरी तरह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) और 680 हाइब्रिड कारें शामिल थीं. शुरुआती जांच से यह पता चला है कि आग की शुरुआत उस डेक से हुई थी, जहां इलेक्ट्रिक गाड़ियां रखी गई थीं. इससे यह आशंका और भी गहराई है कि EV बैटरियों से आग फैलने की संभावना हो सकती है.

क्या पर्यावरण को भी कोई खतरा है?

फिलहाल जहाज के डूबने के बाद किसी भी प्रकार का समुद्री प्रदूषण सामने नहीं आया है. यूएस कोस्ट गार्ड ने जानकारी दी है कि घटनास्थल पर दो विशेष साल्वेज टग्स और एक पॉल्यूशन रिस्पॉन्स शिप को तैनात किया गया है. ये टीमें लगातार तेल रिसाव, जहाज के मलबे या किसी अन्य पर्यावरणीय खतरे की निगरानी कर रही हैं.

600 फीट लंबा था मॉर्निंग मिडास 

मॉर्निंग मिडास एक 600 फीट लंबा कार्गो शिप था, जिसे 2006 में बनाया गया था. यह जहाज लाइबेरिया में रजिस्टर्ड था और 26 मई को चीन के यांतई पोर्ट से रवाना हुआ था. इसका डेस्टिनेशन मैक्सिको का एक प्रमुख पोर्ट था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही यह समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की 5 सबसे महंगी कारें और इनके मालिक, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Ducati Panigale V4 का नया अवतार, 218 HP से मचाएगी तहलका
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget