एक्सप्लोरर

26 kmpl का माइलेज...गाड़ी में सनरूफ, लोगों की ख्वाहिश पूरी करने आ रही नई Maruti Dzire

New Maruti Dzire In India: मारुति सुजुकी भारत में नई डिजायर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. मारुति के इस मॉडल में नए पावरट्रेन के साथ ही कई नए फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है.

2024 Maruti Dzire In India: मारुति सुजुकी अपनी नई डिजायर भारतीय बाजार में उतारने के लिए तैयार है. मारुति की ये नई कार आने वाले महीनों में बाजार में पेश होने वाली है. इस कार की लॉन्चिंग के साथ ही ये देश की मोस्ट फ्यूल एफिशिएंट सेडान बन सकती है.

मार्केट में इस समय मौजूद डिजायर भी एक पॉपुलर कार है. ये कार केवल मारुति की ही नहीं, बल्कि भारत की बेस्ट सेलिंग कार में से एक है. ये कार कई नए एडवांस्ड फीचर्स के साथ आ सकती है.

न्यू जेनरेशन डिजायर में क्या होगा खास?

न्यू जेनरेशन डिजायर में नए फीचर्स के साथ ही फ्रुगल पेट्रोल इंजन भी लगा मिलने वाला है. ये इंजन मारुति स्विफ्ट में लगे इंजन की तरह होगा. इस कार में 1.2-लीटर का इंजन और थ्री-सिलेंडर मोटर लगी हो सकती है. इस इंजन के साथ में 5-स्पीड मैनुअल और एक AMT गियर बॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है.

नई मारुति डिजायर में लगा मिलने वाला इंजन हल्का भी है और पर्यावरण को देखते हुए भी बेहतर है. इसके साथ ही इस इंजन से ज्यादा एफिशियंसी भी मिल सकती है. ये कार 26 kmpl का माइलेज दे सकती है, जो कि मारुति स्विफ्ट के लगभग बराबर है.

पावर ज्यादा नहीं, लेकिन माइलेज बेहतर

भारतीय बाजार में मौजूद डिजायर की तुलना में नई डिजायर का इंजन कम पावर दे सकता है. लेकिन इस न्यू जेनरेशन मॉडल से एफिशियंसी ज्यादा मिलेगी और लोग भी इस सेगमेंट में कार खरीदते वक्त पावर से ज्यादा, बेहतर माइलेज की तलाश करते हैं. वहीं मारुति की ये कार एफिशियंसी में वैगन आर (Wagon R) और ऑल्टो (Alto) से भी बेहतर साबित हो सकती है.

नई डिजायर में मिलेगा सनरूफ

मारुति डिजायर के इस न्यू जेनरेशन मॉडल में एक 360-डिग्री कैमरा और एक बड़ी टचस्क्रीन लगी मिल सकती है. इसके साथ ही डिजायर में सनरूफ भी दिया जा सकता है. वहीं कीमत में भी ये कार कुछ प्रीमियम हो सकती है, जो कि इस कार में मिलने वाले नए फीचर्स और एक्स्ट्रा स्पेस की वजह से हो सकता है.

ये भी पढ़ें

Hero vs Honda: Hero और Honda में कांटे की टक्कर! अगस्त में Two-Wheeler सेल्स में किसने मारी बाजी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget