एक्सप्लोरर

New Mahindra Thar Review: जानें नई महिंद्रा थार में क्या है खास, पुराने मॉडल से कितनी है अलग

इस साल किसी भी कार ने इतनी उत्सुकता पैदा नहीं की जितनी न्यू महिंद्रा थार ने की. रानी थार से इसकी तुलना करें तो यह ज्यादा बड़ी और प्रीमियम लगती है.

इस साल कई नई कारें बाजार में आईं लेकिन किसी भी कार ने इतनी उत्सुकता पैदा नहीं की जितनी न्यू महिंद्रा थार ने की. इसकी कई वजह हैं पहली यह कि इस कार के बारे में हम सालों से सुनते आ रहे थे और ऑटो एक्सपो में न देख पाने की वजह से इसे लेकर जिज्ञासा और बढ़ गई.

कोविड-19 की वजह से भी इस कार की लॉन्चिंग में देरी हुई लेकिन अब यह कार हमारे सामने हैं और हमने इसे चलाया है. तो आज हम आपको बताएंगे कि क्या इसे लेकर जो लोगों की उम्मीदें थी वो पूरी हुई हैं या नहीं. पुरानी थार से इसकी तुलना करें तो यह ज्यादा बड़ी और प्रीमियम लगती है लेकिन इसके साथ ही यह पुराने क्लासिक जीप डिजाइन को भी बनाए हुए हैं.

New Mahindra Thar Review: जानें नई महिंद्रा थार में क्या है खास, पुराने मॉडल से कितनी है अलग

नई थार में दो वेरिएंट LX और AX होंगे. एएक्स या एडवेंचर सीरीज़ शौकीनों के लिए है, जिसमें 16-इंच के पहिए, पीछे की तरफ साइड-बेंच और बहुत कम फीचर हैं. LX या लाइफस्टाइल सीरीज़ में ज़्यादा फीचर्स हैं, पीछे फ्रंट-फेसिंग सीट और वैकल्पिक 18-इंच के अलॉय हैं.

इसमें क्रूज कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, हिल-होल्ड और ईएसपी के साथ रोलओवर दिया गया है. कंपनी ने अपनी थार को मल्टीपल रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया है. इसमें आपको हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप के साथ पहली बार कनवर्टिबल टॉप का विकल्प भी मिलेगा.

New Mahindra Thar Review: जानें नई महिंद्रा थार में क्या है खास, पुराने मॉडल से कितनी है अलग

नई थार में 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसमें पीछे की सीट को अब फ्रंट फेसिंग दिया गया है. सबसे खास बात यहां यह है कि अब कार की सीट्स से लेकर फ्लोर तक पूरी तरह से वॉशेबल है. इंटीरियर के मामले में यह महिंद्रा का अब तक का सबसे बेस्ट लुकिंग इंटीरियर है.

New Mahindra Thar Review: जानें नई महिंद्रा थार में क्या है खास, पुराने मॉडल से कितनी है अलग

नई महिंद्रा थार में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं - एक 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल मोटर (150 पीएस और 320 एनएम) और एक 2.2-लीटर टर्बो-डीजल मिल (130 पीएस और 320 एनएम). ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ-साथ एक मैनुअल ट्रांसफर केस (जो 2WD, 4WD और 4WD लो रेशियो मोड) प्रदान करता है.

New Mahindra Thar Review: जानें नई महिंद्रा थार में क्या है खास, पुराने मॉडल से कितनी है अलग

कुल मिलाकर नया थार ऑन-रोड परफॉर्मेंस हमारी उम्मीदों को पूरा करता है. पुराने की तुलना में, नया थार हर डिपार्टमेंट में एक बहुत बड़ा बदलाव है और अब आप वास्तव में डेली ड्राइविंग के बारे में सोच सकते हैं. ऑफ-रोड में भी यह बहुत अच्छी है और पुराने थार प्रेमियों को पसंद आएगी.  हमें इसका डिजाइन, फीचर्स, ऑफ रोक, इंप्रूव क्वालिटी और ऑन रोड परफोर्मेंस पसंद आई. हालांकि इसमें कुछ फीचर्स कम हैं.

यह भी पढ़ें:

ड्रग्स केस: शाहरुख खान, रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल का नाम आया, रिपोर्ट में दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, 16.9 लाख कीमत और 29kmpl का तगड़ा माइलेज
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget