एक्सप्लोरर

रिपोर्ट में दावा- कई अभिनेताओं का ड्रग्स केस में आया नाम, दीपिका पादुकोण से NCB कर चुकी है पूछताछ

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में दावा किया गया है ड्रग्स केस में कई अभिनेताओं का नाम आया है.

मुंबई: ड्रग्स केस की जांच की आंच बड़े अभिनेताओं तक पहुंच गई है. सूत्रों के मुताबिक, एनसीबी की जांच में कई अभिनेताओं का नाम आया है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.

एनसीबी अगला कदम उठाने से पहले होम वर्क कर लेना चाहती है. उसके बाद एजेंसी इन अभिनेताओं को समन भेज सकती है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बॉलीवुड के बड़े नामों का खुलासा किया है.

बता दें कि मंगलवार को ही एबीपी न्यूज़ से सूत्रों के हवाले से बताया कि ड्रग्स केस में NCB दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके तीन सुपरस्टार से जल्द पूछताछ कर सकती है. इन अभिनेताओं के नाम S, R और A से शुरू होता है.

सूत्रों के मुताबिक, A नाम से शुरू होने वाला अभिनेता ड्रग्स लेता भी था और संपर्क वाले लोगों को ड्रग्स देता भी था.

बता दें कि ड्रग्स केस में 26 सितंबर को एनसीबी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयान दर्ज किए थे. इसी दिन एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. एजेंसी इस मामले में अब तक कम से कम 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

बता दें कि केंद्रीय एजेंसी एनसीबी ने 9 सितंबर को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. मंगलवार को रिया की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. अदालत ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है.

रिया चक्रवर्ती की जमानत का विरोध करते हुए एनसीबी ने कहा कि अभिनेत्री और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती 'नामचीन हस्तियों और ड्रग्स आपूर्तिकर्ताओं से जुड़े मादक पदार्थों के सक्रिय समूह के सदस्य हैं.'

सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को हुई मौत के बाद ड्रग्स से जुड़े मामले सामने आए थे. सुशांत मामले की जांच सीबीआई कर रही है. सोमवार को एम्स ने सीबीआई को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है.

Drugs Case: दीपिका पादुकोण से NCB ने कैसे की पूछताछ? पढ़ें- एक-एक डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget