एक्सप्लोरर

Land Rover Defender Octa: लैंड रोवर की नई डिफेंडर हुई लॉन्च, 4 सेकेंड में 100 किमी की रफ्तार

लैंड रोवर ने अपनी नई डिफेंडर ऑक्टा को मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह एक ऑफरोड कार है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 2.65 करोड़ रुपये रखी गई है. यह कार 4 सेकेंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ती है.

Land Rover Defender Octa: लग्जरी कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर ने अपनी एक नई कार डिफेंडर ऑक्टो को लॉन्च कर दिया है. इस कार में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इस कार को 4x4 सेटअप के साथ उतारा है. वहीं इस कार में 319 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस भी मिलता है.

Land Rover Defender Octa: इंजन

कंपनी ने इस नई कार में 4.4 लीटर वी8 इंजन दिया हुआ है. ये इंजन 635 बीएचपी की अधिकतम पावर के साथ 750 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के अनुसार ये कार महज 4 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है.

Land Rover Defender Octa: डिजाइन

लैंड रोवर की ये नई कार को कंपनी ने आधुनिक तरीके से तैयार किया है. इस कार में अंडरबॉडी प्रोटेक्शन दिया गया है. कंपनी के अनुसार ये कार 1 मीटर तक के गहरे पानी में भी आसानी से दौड़ लगा सकती है. ये कंपनी की ये बेहतरीन ऑफरोड कार के रूप में उतारी गई है. इस कार में 20 इंच के फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो पहाड़ों पर भी आसानी से चढ़ सकते हैं.

Land Rover Defender Octa: फीचर्स

इस नई ऑफरोड में कई बेहतरीन फीचर्स प्रदान कराए गए हैं. इसमें एक नया डिजाइन और इसके सी पीलर पर डॉयमंड ऑक्टा का बैज दिया गया है. वहीं इसकी सीट 3D निट से तैयार की गई है जो काफी यूनिक लगता है. इसके अलावा इस ऑफरोड कार में एक बेहतरीन हैडरेस्ट, 11.4 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ एक सेंटर कंसोल भी दिया गया है. इतना ही नहीं इस कार को कंपनी ने पेट्रा कॉपर और फारो ग्रीन पेंट थीम के साथ उतारा है जो युवाओं को आकर्षित करने में सक्षम होगा.

Land Rover Defender Octa: कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लैंड रोवर ने अपनी नई डिफेंडर ऑक्टा को भारत में 2.65 करोड़ (एक्स शोरूम) की कीमत पर उतारा है. वहीं इस कार के एडिशन वन की एक्स शोरूम कीमत 2.85 करोड़ रुपये होगी. इस कार की बुकिंग 31 जुलाई 2024 से शुरू की जाएगी. वहीं कंपनी नई डिफेंडर ऑक्टा की डिलीवरी इस साल के अंत तक शुरू कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Volkswagen Virtus: 5 स्टार रेटिंग वाली इन गाड़ियों पर तगड़ा डिस्काउंट, क्रेटा भी हुई फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget