एक्सप्लोरर

2023 Hero Karizma: इस तारीख को लॉन्च होने जा रही है हीरो करिज्मा, यामाहा वाईजेडएफ R15 से होगा मुकाबला 

हीरो मोटोकॉर्प एक 400cc बाइक पर भी काम कर रही है जो अपने प्लेटफॉर्म और इंजन को नई हार्ले-डेविडसन X440 के साथ शेयर करेगी. लेकिन इसमें एक अलग डिज़ाइन देखने को मिलेगा

Upcoming Hero Bike: भारत में लोग नई हीरो करिज्मा स्पोर्ट्स बाइक का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि कंपनी ने पुष्टि किया है कि, वह इस बाइक को 29 अगस्त 2023 को लॉन्च करेगी. कंपनी के ऑफिशियल टीज़र में कहा गया है, "दिग्गज की वापसी का गवाह बनें," लॉन्चिंग इवेंट गुरुग्राम में होगा. हालांकि अभी 2023 हीरो करिज्मा के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा होना बाकी है, लेकिन यहां हम आपके लिए कुछ डिटेल्स लेकर आए हैं. 

इंजन

2023 हीरो करिज्मा में नए 210cc इंजन के मिलने की संभावना है, जो काफी पॉवरफुल होने की उम्मीद है. यह इंजन अधिकतम 25bhp की पावर और 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा. सस्पेंशन सेटअप में पारंपरिक टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन के साथ डुअल-चैनल एबीएस सिस्टम मिलेगा. 

डिजाइन

हाल ही में, नई करिज्मा का एक डिज़ाइन पेटेंट वेब पर सामने आया, जिससे इसके डिजाइन  की पहली झलक मिली है. इसमें सामने की ओर आक्रामक फेयरिंग हेडलैंप, डिजाइनर फ्यूल  टैंक, ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स, उठे हुए हैंडलबार, एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, एक स्प्लिट सीट, स्मूथ रियर सेक्शन और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट जैसे डिज़ाइन एलिमेंट्स के कारण इसे एक स्पोर्टी अवतार मिलता है. नई 2023 हीरो करिज्मा में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और रियल-टाइम फ्यूल एफिशिएंसी इंडिकेटर के साथ एक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है. 

प्राइस

कीमत की बात करें तो है नई करिज्मा की एक्स शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये से 1.80 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है. भारतीय बाजार में इस बाइक का मुकाबला सुजुकी जिक्सर एसएफ 250 और यामाहा YZF-R15 से होगा. जिक्सर एसएफ 250 में एक 249 सीसी का इंजन मिलता है. यह 7 वेरिएंट्स और 8 कलर ऑप्शंस में मौजूद है. 

नई बाइक तैयार कर रही है कंपनी 

हीरो मोटोकॉर्प एक 400cc बाइक पर भी काम कर रही है जो अपने प्लेटफॉर्म और इंजन को नई हार्ले-डेविडसन X440 के साथ शेयर करेगी. लेकिन इसमें एक अलग डिज़ाइन देखने को मिलेगा. इसे मार्च 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं दो नई SUV, देखिए किन खूबियों से होंगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget