एक्सप्लोरर

MotoGP Bharat grand Prix देखने का मन बना लिया है, तो टिकट से लेकर कार पार्किंग तक की ये जानकारी आपके काम आएगी

यहां पहुंचने के लिए तीन तरीके हैं, जिसमें अपना व्हीकल, शटल बस (जोकि दिल्ली में अलग अलग जगहों से चलेंगी) और कैब सर्विस. शटल और कैब आप bookmyshow.com के जरिये भी बुक कर सकते हैं.

MotoGP Bharat: इस महीने की 22-24 2023 तारीख को देश में पहली मोटो जीपी ग्रैंड प्रिक्स के चलते जबरदस्त ट्रैफिक होने की संभावना है, जिसका आयोजन बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट ग्रेटर नॉएडा, उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है. ऐसे में अगर आपने भी वहां जाने का मन बना लिया है, तो हम आपको आगे इसकी टिकट लेने से लेकर, आपके काम आने वाली जानकारी देने जा रहे हैं.

टिकट कहां मिलेगी?

मोटोजीपी का हिस्सा बनने के लिए सबसे पहला काम जो आपको करना होगा, वो है टिकट खरीदना. जोकि आप bookmyshow.com पर जाकर खरीद सकते हैं. जिसके लिए अलग अलग कीमत के टिकट उपलब्ध हैं, जोकि 800 से शुरू होकर 1,80,000 रुपए तक के हैं. इस सर्किट में लगभग 1 लाख सीटों की व्यवस्था है.

अभी कोई भी तीनों दिन के लिए पास खरीद सकता है, जिसमें फ्री प्रैक्टिस सेशन भी शामिल होगा. जोकि शुक्रवार को होगा. जिसके बाद क्वालीफाइंग और स्प्रिंट भी सैटरडे को देख सकेंगे. जबकि ग्रैंड प्रिक्स का लुत्फ संडे को ले सकेंगे. इसके अलावा आपको इस बात की भी जानकारी होना जरुरी है कि, इसमें एंट्री करने के लिए टिकट की शुरुआत 800 जबकि 10,000 और 30,000 रुपए कीमत तक की टिकट की बुकिंग पूरी हो चुकी है.

जबकि इसके मैन ग्रैंडस्टैंड टिकट की रेंज 20,000 से 30,000 रुपए है और इसके लग्जीरियस प्लैटिनम कॉर्पोरेट बॉक्स सीट की कीमत 40,000 रुपए है. जबकि 6,000 रुपए कीमत वाले पास से आप इस सर्किट का दूर तक लंबाई में भी व्यू देख सकते हैं. जहां पर राइडर्स टॉप स्पीड पर ड्राइव करते हुए देखे जा सकेंगे.

इसके अलावा 2,500 कीमत वाले पास से आप पहले मोड़ के व्यू का लुत्फ उठा सकेंगे, जबकि 15,000 रुपए कीमत वाले पास से आप मोटोजीपी फैन जोन में रहेंगे. जहां से आप रेस की शुरुआत से लेकर इसके ख़त्म होने तक का नजारा देख पाएंगे और सबसे आखिर में 1,80,000 रुपए वाला वीआईपी पास आपको सीधा विलेज लाउन्ज में लेकर जाएगा. जहां आपको खाने-पीने जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी और आप सीधा एयर कंडीशनर बॉक्स में बैठे कर नजारा देखेंगे.

कैसे पहुंचे?

यहां पहुंचने के लिए तीन तरीके हैं, जिसमें अपना व्हीकल, शटल बस (जोकि दिल्ली में अलग अलग जगहों से चलेंगी) और कैब सर्विस. शटल और कैब आप bookmyshow.com के जरिये भी बुक कर सकते हैं.

ये सर्किट दिल्ली से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है. अगर आप हवाई जहाज से यात्रा कर यहां पहुंच रहे हैं, तो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट सबसे नजदीक है. जिससे सर्किट तक पहुंचने में लगभग ढेड़ घंटे तक का समय लगेगा.

पार्किंग

यहां पर दी जाने वाली पार्किंग के लिए आपको पैसे देने होंगे, साथ ही पार्किंग लिमिटेड होने के चलते पहले आने वालों के लिए उपलब्ध हो सकेगी. 

मोटो जीपी ग्रैंड प्रिक्स में जबरदस्त भीड़ होने की उम्मीद की जा रही है, अगर आप अपनी गाड़ी से आने का प्लान बना चुके हैं, तो टिकट के साथ ही आप पार्किंग टिकट भी खरीद सकते हैं. जोकि टिकट काउंटर के बैक साइड में ही उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें- Multiple Colors Number Plates: गाड़ियों पर अलग अलग कलर की नंबर प्लेट देखकर सिर खुजलाने लगते हैं, तो यहां जान लीजिये इसका मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget