एक्सप्लोरर

मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार ड्राइव करते समय ये 5 सबसे बड़ी गलतियां करते हैं लोग

अक्सर लोग मैन्युअल गियर वाली गाड़ी चलाते समय 5 ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से गियरबॉक्स और इंजन को काफी नुकसान पहुंच सकता है.

नई दिल्ली: आजकल AMT गियरबॉक्स वाली कारें खूब चलन में हैं. लेकिन आज भी लोग मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार खरीदना पसंद करते हैं. इस समय काफी अच्छे गियरबॉक्स कारों में देखने को मिल रहे हैं जोकि ड्राइविंग के एहसास को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. लेकिन अक्सर लोग मैन्युअल गियर वाली गाड़ी चलाते समय 5 ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से गियरबॉक्स और इंजन को काफी नुकसान पहुंच सकता है. हम आपको बता रहे हैं वो 5 बड़ी गलतियां जो आपको मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार चलाने समय कभी नहीं करना चाहिए.

1. अक्सर देखने में आता है कि लोग रेड लाइट पर इंजन बंद नहीं करते, साथ ही गाड़ी को को गियर में भी रखते हैं जिसकी वजह से क्लच को भी दबाना पड़ता है. ऐसा करने से इंजन और गियरबॉक्स तो तो नुकसान होता ही है साथ ही फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है. इसलिए सिग्नल पर हमेशा इंजन बंद करें.

2. मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार चलाते समय लोग क्लच पर पैर रखकर, या फिर हाफ क्लच दबाकर गाड़ी चलाते हैं. ऐसा बिलकुल न करें, इससे गाड़ी की क्लच प्लेट्स जल्दी खराब होती हैं और बाद में इसका असर आपकी जेब पर भी पड़ता है.

3. ज्यादातर लोग एक हाथ स्टेयरिंग पर और दूसरा हाथ गियरलीवर पर रखते हैं. गियर लीवर पर हाथ रखने से सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर के संपर्क में आ सकता है और गियर बदलने की संभावना बनी रहती है. इसलिए जब गियर बदलना हो तभी गियर लीवर को हाथ लगायें और दोनों हाथ स्टेयरिंग पर होने जरूरी हैं.

4. मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार चलाते समय लोग गियर चेंज करना भूल जाते हैं, हाई स्पीड में भी लोग 2nd और 3rd गियर में ड्राइव करते हैं जिसकी वजह से इंजन पर दबाव पड़ता है और गियरबॉक्स को काफी नुकसान होने की संभावना बन जाती है. इसलिए स्पीड के हिसाब से गियर बदलने चाहिये.

5. पहाड़ी इलाकों पर सबसे बेस्ट मैन्युअल गियरबॉक्स ही रहता है, लेकिन  अक्सर पहाड़ी रास्तों पर गाड़ी चालते समय लोग क्लच दबाए रखते हैं, ऐसा करने से से  कार बिना गियर के हो जाती है, और कार पीछे की तरफ जाने लगती है. इसलिए कार को चढ़ाते वक्त गियर में ही रखें और क्लच का इस्तेमाल सिर्फ गियर बदलते समय करें.

यह भी पढ़ें 

Blue Link सिस्टम के आएगी नई Hyundai Elite i20, मारुति सुजुकी बलेनो से होगा मुकाबला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कैसा है इंदौर में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget