एक्सप्लोरर

Electric Cars in India: Tata Punch का मुकाबला करने उतरी ये नई इलेक्ट्रिक कार, कौन सी EV खरीदेंगे आप?

MG Windsor vs Tata Punch EV: भारतीय बाजार में एक के बाद एक कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लॉन्चिंग हो रही है. वहीं टाटा पंच एक पॉपुलर ईवी है. इस कार को टक्कर देने विंडसर ईवी आ गई है.

Windsor EV vs Punch EV: इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में टाटा पंच एक पॉपुलर गाड़ी बन चुकी है. वहीं इस कार को टक्कर देने के लिए एमजी मोटर्स ने नई ईवी विंडसर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. ये नई इलेक्ट्रिक कार जबरदस्त प्राइस-रेंज के साथ मार्केट में आई है.

एमजी विंडसर 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में लाई गई है. वहीं कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार में बैटरी की कीमत को अलग से शामिल किया है. इस कार में लगी बैटरी का इस्तेमाल 3.5 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कि दोनों इलेक्ट्रिक कारों पंच ईवी और विंडसर ईवी में क्या-क्या खासियत है.

कौन सी इलेक्ट्रिक कार बड़ी है?

टाटा पंच ईवी के मुकाबले विंडसर ईवी ज्यादा बड़ी है. विंडसर ईवी की लंबाई 4295mm और चौड़ाई 2126mm है. वहीं पंच ईवी की लंबाई 3857 mm और चौड़ाई 1742 mm है. दोनों ही इलेक्ट्रिक कार में स्पोर्ट एरो एफिशिएंट व्हील्स लगे हैं. विंडसर को एक क्रॉसओवर एसयूवी कहा जा सकता है. वहीं पंच ईवी एक मिनी एसयूवी की तरह है.

पंच या विंडसर- किस गाड़ी में है ज्यादा फीचर्स?

भारत में मिलने वाली दोनों ही इलेक्ट्रिक कार शानदार फीचर्स से लैस है. विंडसर ईवी में वेंटिलेटेड सीट्स के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट भी लगी हैं. इस गाड़ी में एक बड़ी 15.6-इंच की टचस्क्रीन लगी है. इस कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और फिक्स्ड ग्लास पैनोरमिक सनरूफ का फीचर्स दिया गया है.

वहीं टाटा पंच ईवी में भी वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर दिया गया है. इस कार में 10.25-इंच की स्क्रीन दी गई है. इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार में एक 360-डिग्री कैमरा, स्टैंडर्ड सनरूफ और एयर प्यूरिफायर भी लगा है.

कौन सी इलेक्ट्रिक कार देगी बेहतर रेंज?

एमजी विंडसर ईवी में 38kWh LFP का बैटरी पैक दिया गया है, जिसके साथ में प्रिस्मैटिक सेल्स लगे हैं. इस ईवी में लगी सिंगल मोटर से 136 hp की पावर मिलती है और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. वहीं विंडसर ईवी सिंगल चार्जिंग में 330 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है.

पंच ईवी दो बैटरी पैक के साथ भारतीय बाजार में उपलब्ध है. इस गाड़ी में लगे 25kWh के बैटरी पैक से 315 किलोमीटर की रेंज मिलती है. वहीं पंच ईवी 35kWh के बैटरी पैक के साथ सिंगल चार्जिंग में 421 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है.

कीमत में कौन सी कार किफायती?

टाटा पंच ईवी की इस समय कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 13.7 लाख रुपये के बीच है. वहीं विंडसर ईवी की एक्स-शोरूम प्राइस 9.99 लाख रुपये से शुरू है. लेकिन इस कार की बैटरी कॉस्ट को भी शामिल कर लिया जाए, तो ये कार 12 लाख रुपये की पड़ेगी.

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल या EV, कौन सी गाड़ी खरीदना है फायदेमंद? टाटा की इन 2 गाड़ियों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, इस गलती पर कटेगा 10,000 का चालान
1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, इस गलती पर कटेगा 10,000 का चालान
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget