एक्सप्लोरर

अप्रैल में MG मोटर्स की घरेलू बिक्री रही जीरो, जानें बड़ी बातें

कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन 17 मई तक जारी है, जिसकी वजह से ऑटो कंपनियों ने अपने प्लांट को बंद किया हुआ है, इतना ही नहीं डीलरशिप भी बंद हैं.

नई दिल्ली: MG मोटर्स  इंडिया ने अपनी अप्रैल महीने की बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि कंपनी की अप्रैल में डोमेस्टिक सेल जीरो रही. MG मोटर्स  ने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में गुजरात के हलोल स्थित अपने संयंत्र में छोटे स्तर पर फिर से उत्पादन शुरू किया है.

कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन 17 मई तक जारी है, जिसकी वजह से ऑटो कंपनियों ने अपने प्लांट को बंद किया हुआ है. इतना ही नहीं डीलरशिप भी बंद हैं. कंपनी ने कहा कि वह सरकार और स्थानीय विभागों के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी सुरक्षात्मक कदम उठाकर संयंत्र चला रही है. कंपनी को उम्मीद है कि मई में कारखाना रफ्तार पकड़ लेगा.

मारुति सुजुकी ने नहीं बेची एक भी कार

मारुति सुजुकी और हुंडई सहित भारत की शीर्ष कार निर्माता कंपनियों की लॉकडाउन के कारण अप्रैल में कोई गाड़ी नहीं बिकी. इस बात की जानकारी कंपनियों ने शुक्रवार को दी. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक महीने के दौरान कंपनियां एक भी वाहन नहीं बेच पाईं. वैसे कंपनी के लिए मार्च का महीना भी सही नहीं रहा था. मार्च महीने में मारुति की बिक्री 47 प्रतिशत घटकर 83,792 इकाई रह गई थी.

डोमेस्टिक मार्केट में होंडा की बिक्री जीरो

देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनी होंडा टू-व्हीलर्स ने अप्रैल महीने में सिर्फ 2630 वाहनों को किया एक्सपोर्ट किया है, जबकि डोमेस्टिक मार्केट में कंपनी की सेल जीरो रही है.  होंडा टू-व्हीलर्स ने अपनी अप्रैल महीने की बिक्री के आंकड़े जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है. उम्मीद की जा रही है कि जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा तो बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है. इसके अलावा बाजार में कुछ नए मॉडल्स के भी लॉन्च की उम्मीद जताई जा रही है. इसके अलावा जो मॉडल लॉकडाउन की वजह से लॉन्च नहीं किये गये हैं उनके भी फिर से लॉन्च होने की संभावना हैं.

यह भी पढ़ें 

TVS Motor की अप्रैल महीने में डोमेस्टिक सेल हुई जीरो, 9640 वाहनों को किया एक्सपोर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
EV चलाना सस्ता, पर Repair महंगी? Insurance के आंकड़ों में खुलासा
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
TVS Radeon का नया अवतार लॉन्च, कीमत देख खुश हो जाएंगे
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
MG Windsor EV का नया Edition खास, पीछे बैठने वालों के लिए Rear Screen
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान
VLF Strada स्कूटर लॉन्च, फीचर्स और रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget