एक्सप्लोरर

MG Motor ने बढ़ाई हेक्टर और हेक्टर प्लस एसयूवी की कीमतें, जानिए क्या हैं नये दाम

हेक्टर को जल्द ही ग्लॉस्टर की तरह स्नोस्टॉर्म और डेजर्टस्टॉर्म स्पेशल एडिशन वर्जन मिल सकते हैं. ये एडिशन कंट्रास्टिंग एक्सेंट, नई पेंट स्कीम और अन्य कई विज़ुअल एन्हांसमेंट के साथ आएंगे.

MG Hector and Hector Plus Price Hiked: एमजी मोटर ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हेक्टर और हेक्टर प्लस की कीमतों में क्रमशः 22,000 रुपये और 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. यह बढ़ोतरी वेरिएंट और पावरट्रेन के हिसाब से अलग-अलग है.

एमजी हेक्टर की नई कीमतें 

एमजी हेक्टर के एंट्री-लेवल स्टाइल वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अन्य वेरिएंट की बात करें तो मैनुअल ट्रांसमिशन वाले पेट्रोल मॉडल की कीमत में 16,000-20,000 रुपये, ऑटोमेटिक गियरबॉक्स वाले पेट्रोल मॉडल की कीमत में 17,000-22,000 रुपये और डीजल मॉडल की कीमत में 18,000-22,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 

साल की शुरुआत में हुई थी कीमतों में कटौती 

यह बढ़ोतरी इस साल की शुरुआत में दो बार कीमतों में की गई गिरावट के बाद की गई है, जिसके चलते एमजी हेक्टर की शुरुआती कीमत में करीब 1 लाख रुपये की गिरावट आई थी.

हेक्टर प्लस की नई कीमतें 

3-रो वाले हेक्टर प्लस के पेट्रोल MT वर्जन की कीमत में 20,000-23,000 रुपये, पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत में 24,000-25,000 रुपये और डीजल वेरिएंट की कीमत में 20,000-30,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

पावरट्रेन 

हेक्टर या हेक्टर प्लस में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. दोनों पहले की तरह 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध हैं, जो 143hp पॉवर जेनरेट करता है. इसके अलावा एक दूसरा ऑप्शन FCA-सोर्स 2.0-लीटर डीजल यूनिट 170hp पॉवर जेनरेट करता है. पेट्रोल इंजन के साथ ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 6-स्पीड MT और CVT शामिल हैं. डीजल वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड मैनुअल का विकल्प मिलता है.

MG Hector स्नोस्टॉर्म, डेजर्टस्टॉर्म एडिशन कार्ड पर?

हेक्टर को जल्द ही ग्लॉस्टर की तरह स्नोस्टॉर्म और डेजर्टस्टॉर्म स्पेशल एडिशन वर्जन मिल सकते हैं. ये एडिशन कंट्रास्टिंग एक्सेंट, नई पेंट स्कीम और अन्य कई विज़ुअल एन्हांसमेंट के साथ आएंगे. एमजी हेक्टर फिलहाल रेगुलर मॉडल के अलावा केवल ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें -

मोदी सरकार के सबसे अमीर मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर के पास हैं ये लग्जरी कारें, करोड़ों में है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Thar खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानिए EMI,डाउन पेमेंट और राइवल्स
Mahindra Thar खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानिए EMI,डाउन पेमेंट और राइवल्स
पेट्रोल के बढ़ते दामों से बचना है? ये सस्ती Electric Cars देंगी ज्यादा रेंज और कम खर्च
पेट्रोल के बढ़ते दामों से बचना है? ये सस्ती Electric Cars देंगी ज्यादा रेंज और कम खर्च
गांव के कच्चे रास्तों के लिए कौन-सी बाइक खरीदना बेहतर? ये किफायती नाम आपके लिए जानना जरूरी
गांव के कच्चे रास्तों के लिए कौन-सी बाइक खरीदना बेहतर? ये किफायती नाम आपके लिए जानना जरूरी
Mahindra Thar Roxx 2026: नए इंजन के साथ आ सकता है अपडेटेड वर्जन, इन SUVs को देगी टक्कर
Mahindra Thar Roxx 2026: नए इंजन के साथ आ सकता है अपडेटेड वर्जन, इन SUVs को देगी टक्कर

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
नोएडा में घरेलू गैस की किल्लत! LPG सिलेंडर न मिलने से कई घरों में नहीं जला है चूल्हा
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget