एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Invicto: अगले महीने आएगी मारुति इनविक्टो एमपीवी, इन खूबियों से होगी लैस

Maruti Invicto Rival: मारुति की इस नई एमपीवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 एसयूवी से होगा, जो डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ ADAS सिस्टम से लैस है.

Maruti Invicto MPV: मारुति सुजुकी ने 5 जुलाई 2023 को टोयोटा हाइक्रॉस एमपीवी का अपना री-बैज मॉडल लाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. इसका एमपीवी का नाम मारुति सुजुकी इनविक्टो होगा. कंपनी ने कहा है कि उन्हें इसकी बड़ी संख्या में बिक्री की उम्मीद नहीं है, लेकिन इससे उनकी ब्रांड इमेज को बढ़ाने और "कार्बन-अनुकूल हाइब्रिड तकनीक" के प्रदर्शन में मदद मिलेगी. मारुति इनविक्टो कंपनी के लिए नया फ्लैगशिप मॉडल होगा और इसकी कीमत लगभग इनोवा हाइक्रॉस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल जितनी होने की संभावना है. 

वेरिएंट और कीमत

नई मारुति एमपीवी के टोयोटा वर्जन में छह मजबूत हाइब्रिड वेरिएंट में उपलब्ध हैं, जिसमें वीएक्स (7-सीटर), वीएक्स (8-सीटर), वीएक्स (ओ) (7-सीटर), वीएक्स (ओ) (8-सीटर), जेडएक्स, और जेड (ओ) शामिल हैं. इन मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमत 25.03 लाख रुपये से 29.99 लाख रुपये के बीच है. जबकि इनविक्टो की एक्स-शोरूम कीमत 25 लाख से 30 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है.

पावरट्रेन

मारुति सुजुकी इनविक्टो 7-सीटर एमपीवी अल्फा+ ट्रिम में आएगी और इसमें 2.0 लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा. यह सेटअप 184bhp की पॉवर जेनरेट कर सकता है. इसमें ट्रांसमिशन के लिए ई-ड्राइव गियरबॉक्स दिया जायेगा. इस एमपीवी को टोयोटा के टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा और इसमें अंदर और बाहर दोनों तरफ कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके बाज़ार में आने से पहले कुछ बाहरी और आंतरिक तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे इसके कुछ डिटेल्स का पता चलता है. हालाँकि इसमें ADAS मिलने की संभावना नहीं है.

डिजाइन

इसके प्रमुख बदलावों में शैंपेन एक्सेंट के साथ एक नया ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम, स्टीयरिंग व्हील पर सुजुकी का लोगो, अपडेटेड हेडलैंप और फ्रंट बम्पर, डुअल क्रोम स्लैट्स, एक नए डिज़ाइन का ग्रिल, छोटे एलईडी डीआरएल, नए डुअल-टोन अलॉय व्हील, अपडेटेड रियर बम्पर और एलईडी टेललैंप्स देखने को मिलेंगे. इसका डाइमेंशन इनोवा हाइक्रॉस के समान होगा. मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इनविक्टो सिंगल नेक्सा ब्लू कलर के विकल्प में भी  उपलब्ध हो सकती है.

महिंद्रा एक्सयूवी 700 से होगा मुकाबला

मारुति की इस नई एमपीवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 एसयूवी से होगा, जो डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ ADAS सिस्टम से लैस है.

यह भी पढ़ें :- अधिक माइलेज के साथ आएगी न्यू जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर, मिल सकता है ADAS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget