एक्सप्लोरर

MG Comet EV: अरे वाह! इस इलेक्ट्रिक कार पर 50 हजार की छूट, मिलती है 230 किमी की रेंज

एमजी मोटर इंडिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट मानी जाती है. इस महीने यानी जुलाई 2024 में इस कार के अलग-अलग वेरिएंट पर 50 हजार रुपये तक की छूट प्रदान कर रही है.

MG Comet EV: एमजी मोटर इंडिया ने कुछ समय पहले अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मार्केट में उतारी थी. इस कार को लोगों से काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला है. अब कंपनी ने इस कार की खरीद पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है. एमजी कॉमेट ईवी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मानी जाती है. अब यह कार और भी सस्ती हो गई है क्योंकि कंपनी इस महीने यानी जुलाई में इस कार पर 50 हजार रुपये की छूट प्रदान कर रही है.

एमजी कॉमेट ईवी पर धमाकेदार डिस्काउंट

एमजी मोटर इंडिया इस इलेक्ट्रिक कार के 2023 और 2024 मॉडल पर कई तरह के डिस्काउंट दे रही है. इसमें स्पेशल डिस्काउंट, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट बोनस और एक्सचेंज बोनस शामिल है.

एमजी कॉमेट ईवी के 2023 मॉडल पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसमें ग्राहकों को 25 हजार का स्पेशल डिस्काउंट, 20 हजार का लॉयल्टी बोनस और 5 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है.

वहीं एमजी कॉमेट ईवी के 2024 मॉडल पर भी 50 हजार की छूट लोगों को दी जा रही है. इस छूट में 10 हजार रुपये का स्पेशल डिस्काउंट, 20 हजार का लॉयल्टी बोनस और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है.

तगड़ा पावरट्रेन

एमजी कॉमेट ईवी के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 17.3 kWh का बैटरी पैक प्रदान कराया है. ये कार 42 पीएस की पावर के साथ 110 एनएम का टॉर्क प्रड्यूस करती है. इसके अलावा इस कार में 3.3 किलोवॉट का चार्जर दिया गया है जिसकी मदद से यह कार 5 घंटों में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है.

वहीं इसे फुल चार्ज होने में करीब 7 घंटों का समय लगता है. हालांकि 7.4 किलोवॉट के एसी फॉस्ट चार्जर की मदद से इस कार को 0 से 80 फीसदी तक महज 2.5 घंटों में चार्ज किया जा सकता है. कंपनी के अनुसार यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 230 किमी की रेंज प्रदान करती है.

कमाल के हैं फीचर्स

एमजी कॉमेट ईवी में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, टर्न बॉय टर्न नेविगेशन, रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट के साथ वेदर इंफोर्मेंशन देने वाला फीचर दिया हुआ है.

क्या है कीमत

एमजी मोटर इंडिया ने अपनी इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 6.98 लाख रुपये रखी है. वहीं इस कार के 100 ईयर एडिशन की एक्स शोरूम कीमत 9.52 लाख रुपये है. इसके अलावा सिटी राइड के लिए यह एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार है जिसे देश में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है.

यह भी पढ़ें: TVS Jupiter: मात्र 10 हजार में घर ले आएं ये धांसू स्कूटर, देता है 57 किमी का माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
Road Safety Tips: Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम
Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो कहां खड़ी करें? जानें नियम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget