Mercedes-Maybach S-Class की कल भारत में एंट्री, जानें क्या होगा नया
Mercedes-Maybach S-Class facelift 5 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी. जानें इसके नए डिजाइन, लग्जरी फीचर्स, टेक्नोलॉजी और इंजन से जुड़े अपडेट.

Mercedes-Benz कल यानी 5 अक्टूबर 2026 को भारत में अपनी बेहद लग्जरी Mercedes-Maybach S-Class facelift लॉन्च करने वाली है. कंपनी की यह फ्लैगशिप लिमोजिन पहले से ज्यादा शानदार डिजाइन, नई टेक्नोलॉजी और रियर-सीट लग्जरी के साथ आएगी. नई Maybach S-Class में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिलेगा, जहां करीब 20 प्रतिशत बड़ा illuminated grille दिया गया है.
इसके अलावा नई स्टार-शेप LED लाइटिंग, अपडेटेड टेल-लैंप और नए अलॉय व्हील इसे पहले से ज्यादा खास बनाएंगे. हालांकि, Mercedes-Benz India ने अभी India-spec वेरिएंट, कीमत और पावरट्रेन की पूरी जानकारी साझा नहीं की है.
यह भी पढ़ें: 220 km/h की रफ्तार वाली Emraan Hashmi की ‘शाही सवारी’, जानें कीमत
20% बड़ा होगा Maybach का ‘शाही’ ग्रिल
नई Maybach S-Class को सामने से देखने पर सबसे पहले इसका बड़ा illuminated grille ध्यान खींचेगा. इसमें Maybach के सिग्नेचर वर्टिकल स्लैट्स और illuminated ‘Maybach’ lettering दी गई है. बोनट पर Mercedes का illuminated स्टार भी मिलेगा. नई हेडलाइट्स में तीन-पॉइंटेड स्टार डिजाइन वाले DRLs दिए गए हैं, जबकि पीछे के टेल-लैंप में भी स्टार-शेप LED सिग्नेचर मिलेगा. कार में नए 20 और 21-इंच forged alloy wheels भी मिलेंगे. इसके अलावा MANUFAKTUR personalization के तहत ज्यादा exterior colours और two-tone paint options भी उपलब्ध होंगे.
अंदर बैठे यात्रियों को मिलेगा ज्यादा लग्जरी
Maybach S-Class के केबिन में भी बड़े टेक्नोलॉजी अपडेट किए गए हैं. इसमें 12.3-इंच digital instrument cluster, 14.4-इंच central touchscreen और 12.3-इंच passenger display वाला Superscreen setup मिलेगा. कार में Mercedes का नया MB.OS और fourth-generation MBUX भी दिया गया है. MBUX Virtual Assistant को generative AI capabilities मिलने की बात कही गई है और कई digital functions को OTA updates के जरिए अपडेट किया जा सकेगा. पीछे बैठे यात्रियों के लिए smartphone-style controllers दिए गए हैं, जबकि executive rear seats को 43 डिग्री तक recline किया जा सकता है. इनमें heating, ventilation और massage functions भी मिलते हैं.
इंजन में भी होगा बड़ा अपडेट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई Maybach S-Class को कई powertrain options के साथ पेश किया गया है. इनमें updated 4.0-litre V8 और कुछ बाजारों में S 580e plug-in hybrid शामिल है. S 580 का नया V8 करीब 530 hp और 750 Nm का आउटपुट देता है, जबकि S 580e PHEV का combined output 577 hp और 750 Nm बताया गया है. वहीं S 680 अलग-अलग बाजारों में V12 या V8 इंजन के साथ उपलब्ध है. हालांकि, भारत में कौन सा वेरिएंट और कौन सा इंजन मिलेगा, इसकी आधिकारिक जानकारी Mercedes-Benz लॉन्च के समय देगी.
कीमत कितनी होगी?
फिलहाल नई Mercedes-Maybach S-Class की भारत में कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है. मौजूदा Maybach S 580 की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹2.87 करोड़ है और नए अपडेट्स को देखते हुए facelift की कीमत इससे ज्यादा होने की उम्मीद है. इसकी कीमत और India-spec फीचर्स की पूरी जानकारी 5 अक्टूबर को लॉन्च के दौरान सामने आएगी.
यह भी पढ़ें: Aura या Aeris, किसकी EMI में होगी ज्यादा बचत?





















