Mercedes GLC 400 EV: CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में लॉन्च की 715km रेंज वाली लग्जरी EV, फीचर्स दमदार
Mercedes GLC 400 EV: CM देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च की Mercedes GLC 400 EV. 715km रेंज, 39.1-इंच स्क्रीन और 78.5 लाख रुपये कीमत वाली इस गाड़ी की जानें खासियत.

Mercedes GLC 400 EV: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की इन दिनों खूब बिक्री हो रही है. जिसके चलते अब लग्जरी कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रही हैं. बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने पुणे में स्थित प्लांट पर असेंबल की गई मर्सिडीज-बेंज GLC 400 EV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है.
मेक इन इंडिया के तहत महाराष्ट्र में बनी इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 78.5 लाख रुपये रखी गई है. बेहद ही आक्रामक कीमत के चलते लॉन्च होते ही इस कार के लिए 1,000 से ज्यादा ऑर्डर्स मिल चुके हैं और यह अगले साल की शुरुआत तक सोल्ड-आउट हो चुकी है. चलिए जानते हैं इसके खास फीचर्स.
715km की शानदार रेंज
बता दें कि मर्सिडीज GLC 400 EV में 94 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 715 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देता है. जबकि इसमें 800V का चार्जिंग आर्किटेक्चर मिलता है. जो सुपरफास्ट 300kW DC फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है.
जबकि इसकी मदद से महज 10 मिनट की चार्जिंग में कार को 300 किमी तक चलाने लायक चार्ज किया जा सकता है. इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं. जो 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 4.3 सेकंड में पकड़ लेती हैं.
यह भी पढ़ें: Free CNG Kit: दिवाली पर इस कंपनी ने खोला खजाना, कार के साथ मिलेगी फ्री CNG किट
39.1 इंच स्क्रीन और हाई-टेक केबिन
वहीं गाड़ी के इंटीरियर की सबसे बड़ी पहचान इसके डैशबोर्ड पर फैली 39.1 इंच की विशाल हाइपरस्क्रीन है. जो नवीनतम MBUX इन्फोटेनमेंट सिस्टम पर काम करती है. लग्जरी केबिन में डोल्बी एटमॉस के साथ बर्मेस्टर प्रीमियम साउंड सिस्टम, मसाज और हीटेड सीट्स, पावर-फोल्डिंग रियर सीट्स और स्टार-लाइटिंग प्रभाव वाला ग्लास रूफ मिलता है. वहीं सेफ्टी के लिए इसमें भारत की सड़कों के हिसाब से कैलिब्रेटेड ADAS और 9 कैमरे वाला 360-डिग्री विजन सेटअप दिया गया है.
570 लीटर बूट स्पेस
मर्सिडीज GLC 400 EV में डुअल स्टोरेज स्पेस दिया गया है. इसके रियर में 570 लीटर की बड़ी बूट कैपेसिटी मिलती है. जबकि बोनट के नीचे सामान रखने के लिए 128 लीटर का फ्रंट ट्रंक दिया गया है.
भारतीय बाजार के लिए मर्सिडीज ने इसके AMG-स्पेक मॉडल को चुना है. जिसमें 20-इंच के स्पोर्टी अलॉय व्हील्स, एग्रेसिव बंपर और एयरोडायनामिक डिजाइन देखने को मिलता है जो इसे सड़क पर बेहद खास प्रेजेंस देता है.
कब शुरू होगी गाड़ियों की डिलीवरी?
आपको बता दें कि पुणे प्लांट में लोकल असेंबली के कारण मर्सिडीज इसे अपने रेगुलर पेट्रोल-डीजल जीएलसी मॉडल के करीब प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च करने में सफल रही है.
भारतीय लग्जरी ईवी मार्केट में यह मर्सिडीज का अब तक का सबसे जरूरी और वॉल्यूम-ड्राइवर मॉडल साबित होने वाला है. कंपनी इस दिवाली के आसपास से ग्राहकों को इस नई लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी देना शुरू कर देगी.
यह भी पढ़ें: GRAP Violation: दिल्ली में जबरन घुसने पर जब्त हो गई BS-IV गाड़ी, कितने के चालान पर छूटेगी?





















