एक्सप्लोरर

Upcoming Mercedes-Benz Cars: अगले महीने लॉन्च होंगी मर्सडीज की ये दो लग्जरी गाड़ियां, कंपनी ने किया एलान!

नई जीएलई से घरेलू बाजार में मुकाबला करने वाली लग्जरी कारों में ऑडी Q5, बीएमडब्लू एक्स5, रेंज रोवर वेलार जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

Upcoming Mercedes-Benz Cars in India: मर्सडीज बेंज भारत में अपनी जीएलई फेसलिफ्ट और एएमजी सी 43 की लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह तैयार है. इसके लिए कंपनी ने 2 नवंबर 2023 की तारीख तय की है. आगे हम इन दोनों गाड़ियों के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं.

मर्सिडीज-बेंज जीएलई फेसलिफ्ट का ग्लोबल डेब्यू फरवरी 2023 में हुआ था, जिसे जीएलसी और जीएलएस एसयूवी के बीच प्लेस किया गया है. जीएलई फेसलिफ्ट के डिजाइन की बात करें तो, इसमें नई डिजाइन वाला फ्रंट बंपर, नई डिजाइन वाली एलईडी हेडलाइट्स और अलॉय व्हील भी नए हैं. वहीं इसके बैक साइड की बात करें तो, इसमें फिर से डिजाइन किया गया बंपर और स्लीक एलईडी टेललैंप्स वाला टेलगेट मिलता है.

केबिन फीचर्स की बात करें तो, डैशबोर्ड लेआउट में कुछ बदलाव नजर आता है. साथ ही और इसमें टच-सेंसिटिव कंट्रोल के साथ एस-क्लास के जैसा एक नया मल्टीफ़ंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. इसके अलावा इसमें में नए अपहोल्स्ट्री ऑप्शन, अपडेटेड एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट यूआई जैसे एडवांस्ड फीचर्स मौजूद हैं.

ग्लोबल लेवल पर मर्सडीज बेंज नई जीएलई फेसलिफ्ट को मल्टिपल पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश करती है. जिसमें डीजल, पेट्रोल, हाइब्रिड और ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट शामिल हैं. लेकिन भारत में इस एसयूवी को तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें एक 4-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड डीजल, 6-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल और एक 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है. नई जीएलई से घरेलू बाजार में मुकाबला करने वाली लग्जरी कारों में ऑडी Q5, बीएमडब्लू एक्स5, रेंज रोवर वेलार जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

वहीं दूसरी कार एएमजी सी 43 परफॉर्मेंस सेडान की बात करें तो, इसमें वर्टिकल स्लैट्स के साथ अग्रेसिव एएमजी की पैनामेरिकाना ग्रिल, बड़े एयर इंटेक, डीआरएल के साथ एडाप्टिव एलईडी हेडलैंप, डिफ्यूज़र के साथ क्वाड टेलपाइप, अग्रेसिव फ्रंट और रियर बम्पर और एएमजी के लिए खास 18-इंच अलॉय व्हील मौजूद हैं. जबकि इसके केबिन में स्पोर्ट्स सीटें, एएमजी फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, लाल सीट बेल्ट जैसी और चीजों के साथ स्पोर्टी इंटीरियर लेआउट देखने को मिलता है. इसके अलावा इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एमबीयूएक्स के साथ 11.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है.

नई एएमजी सी 43 हाइब्रिड में 2.0-L, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 402hp की मैक्सिमम पावर और 500Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं बूस्ट फ़ंक्शन के जरिये इसे 13hp की एक्स्ट्रा पावर मिल जाती है. इसके इंजन को 9-स्पीड आटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो चारों पहियों को पावर देने का काम करता है.

यह भी पढ़ें- Challan on Petrol Pumps: काम कर गया दिल्ली सरकार का पायलट प्रोजेक्ट, अपने आप कट रहे बिना PUC वालों के चालान! जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
10 मिनट चार्जिंग के साथ 161 KM रेंज, इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Tesla की कारों में निकली बड़ी खामी, 30 लाख गाड़ियां Recall
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
Baleno होने वाली है और धांसू, इस तारीख को होगी लॉन्च
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget