एक्सप्लोरर

मर्सिडीज बेंज ने बाजार में उतारी एक करोड़ 10 लाख कीमत वाली कार, रिमोट से खुलेंगे दरवाजे

जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने प्रीमियम लग्जरी श्रेणी में हिस्सेदारी बढ़ाने को ध्यान में रखते हुए एक नई कार पेश की है जिसकी कीमत 1 करोड़ 10 लाख रखी गई है.

चेन्नई: जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने प्रीमियम लग्जरी श्रेणी में हिस्सेदारी बढ़ाने को ध्यान में रखते हुए एक नई कार पेश की है जिसकी कीमत 1 करोड़ 10 लाख रखी गई है. इसको एमपीवी वी-क्लास एलीट नाम दिया गया है.

कंपनी के सीईओ मार्टिन श्वेंक ने कहा कि वी-क्लास एलीट, वी-क्लास एक्सप्रेशन और वी-क्लास एक्सक्लूसिव का अपग्रेडेड वर्जन है. इसे स्पेन में तैयार किया जाएगा और घरेलू बाजार में बेचा जाएगा. वी-क्लास एक्सप्रेशन और वी-क्लास एक्सक्लूसिव की शोरूम कीमतें क्रमश: 68.40 लाख रुपये और 81.90 लाख रुपये हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी हर महीने एक नया प्रोडक्ट प्रदर्शित करने पर विचार कर रही है. श्वेंक ने कहा कि लग्जरी वाहन बाजार में मर्सिडीज बेंज की करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

अयोध्या मामला: सभी आरपीएफ कर्मियों की छुट्टियां रद्द, 78 स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई

उन्होंने कहा,"हम चौथी तिमाही में आक्रामक तरीके से प्रोडक्ट पेश करना जारी रखेंगे और अगले साल से हर महीने एक नया उत्पाद पेश करने पर विचार किया जा रहा है. हम अपनी बिक्री के प्रदर्शन, विशेषकर त्योहारी मौसम में बिक्री से संतुष्ट हैं. बिक्री में सुधार के शुरुआती संकेत मिलने लगे हैं."

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीएस4 की जगह बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू किये जाने के बाद भी कंपनी हर महीने नया उत्पाद पेश करने के अपने प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ रही है. यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी अपने भारतीय कारखानों में बीएस-4 वाहनों का उत्पादन एक जनवरी 2020 से बंद कर देगी, श्वेंक ने कहा, "निश्चित, जनवरी से ऐसा ही होगा..."

रोहित शेट्टी ने खरीदी 3 करोड़ की लैम्बोर्गिनी, 3.6 सेकेंड में पकड़ती है जीरो से 100 की स्पीड

उन्होंने कहा कि वी-क्लास एलीट में कई शानदार फीचर हैं जिनमें मसाज की सुविधा वाली सीट, क्लाइमेट कंट्रोल, रिमोट से नियंत्रित दरवाजे, 15 स्पीकरों वाला सराउंड साउंड सिस्टम आदि शामिल हैं. श्वेंक ने कहा कि यह वाहन बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के अनुकूल होगा और छह सीटों वाले लंबे व्हील बेस संस्करण में उपलब्ध होगा.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में वी-क्लास की एक हजार से अधिक इकाइयां बेची गयी हैं. हालांकि, उन्होंने सटीक आंकड़ा नहीं दिया. श्वेंक ने कहा कि वी-क्लास एलीट को बड़े परिवारों, खेल से जुड़े लोगों तथा कारोबारियों को ध्यान में रख उतारा गया है.

उल्लेखनीय है कि मर्सिडीज बेंज इंडिया की बिक्री इस साल के पहले नौ महीनों में 9,915 इकाइयां रहीं. यह पिछले साल की समान अवधि के 11,789 इकाइयों की तुलना में 16 प्रतिशत कम है. हालांकि, कंपनी ने कहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में उसने 10 हजार इकाइयों की बिक्री के स्तर को पार कर लिया है. उसे पूरे साल के दौरान बिक्री में वृद्धि की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget