एक्सप्लोरर

अयोध्या मामला: सभी आरपीएफ कर्मियों की छुट्टियां रद्द, 78 स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई

आरपीएफ के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें ट्रेनों की सुरक्षा में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं.

नई दिल्ली: रेलवे पुलिस ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों पर अपने सभी मंडलों के लिए निर्देश वाला सात पेज का परामर्श जारी किया. आरपीएफ के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें ट्रेनों की सुरक्षा में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं.

परामर्श में प्लेटफॉर्म, रेलवे स्टेशन, यार्ड, पार्किंग, पुल के साथ-साथ वर्कशॉप में सुरक्षा जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है. परामर्श में उन स्थानों की पहचान की गई है जो किसी भी तरह की हिंसा के लिहाज से संवेदनशील हो सकते हैं या जिनका विस्फोटकों को छिपाने में इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस परामर्श में कहा गया है कि रेलवे स्टेशनों के पास और उसके दायरे में आने वाले धार्मिक ढांचों पर करीब से नजर रखी जाए क्योंकि वहां 'हिंसा भड़कने की ज्यादा आशंका' है. साथ ही दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के स्टेशनों समेत 78 प्रमुख स्टेशनों की पहचान की गयी है जहां अधिक संख्या में यात्री आते हैं और यहां आरपीएफ कर्मियों की मौजूदगी बढ़ायी गयी है.

विहिप ने बंद किया राम मंदिर के लिए पत्थरों को तराशने का काम, सभी कार्यक्रम रद्द

परामर्श में पूर्व के उस आदेश को भी रद्द किया गया है जिसमें स्टेशनों को वहां कोई ट्रेन न होने पर बिजली बचाने के लिए करीब 30 प्रतिशत रोशनी कम रखने की अनुमति दी गयी थी. परामर्श में सभी मंडलों को हर वक्त 100 फीसदी रोशनी रखने का निर्देश दिया गया है.

17 नवंबर से पहले आएगा फैसला

सुप्रीम कोर्ट 17 नवंबर से पहले राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसला सुना सकता है. इसी दिन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई सेवानिवृत हो रहे हैं जिन्होंने इस मामले पर दलीलें सुनने वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ की अध्यक्षता की है.

विहिप ने रोका पत्थर तराशने का काम

अयोध्या भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को तराशने का काम बंद कर दिया है. 1990 के बाद से पहली बार पत्थरों को तराशने का काम बंद किया गया है. विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि इस काम में लगे सभी कारीगर अपने घर वापस लौट गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर प्रदर्शन: FIR निरस्त किए जाने के खिलाफ याचिका पहुंची SC, CJI सूर्यकांत बोले- 'हमने...'
जंतर मंतर प्रदर्शन: FIR निरस्त किए जाने के खिलाफ याचिका पहुंची SC, CJI सूर्यकांत बोले- 'हमने...'
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'
रेलवे ने रद्द कीं दिल्ली आने वाली ट्रेनें तो भड़के अभिजीत दीपके, कहा- 'नरेंद्र मोदी ने...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget