एक्सप्लोरर

Mercedes Benz AI Car Development: अब AI बनाएगी Mercedes की कारें, चीन को मिलेगी टक्कर

मर्सिडीज-बेंज ने कारों के डेवलपमेंट समय को 30% तक घटाने के लिए AI तकनीक अपनाई है. जानिए चीनी ऑटो कंपनियों को कड़ी टक्कर देने का मर्सिडीज का यह मास्टरप्लान.

Mercedes Benz AI Car Development: ऑटोमोबाइल मार्केट में बहुत तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. क्योंकि अब मार्केट पहले से पूरी तरह से बदल चूका है. जबकि अब लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक नया और बेहद ही क्रांतिकारी कदम उठाया है.

बता दें कि चीन की कार निर्माता कंपनियों की तेजी से बढ़ती रफ्तार को कड़ी टक्कर देने के लिए मर्सिडीज ने अपनी गाड़ियों के डिजाइन, टेस्टिंग और डेवलपमेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने की घोषणा की है. मर्सिडीज गाड़ियों को बनाने में 4 से 5 साल लग जाते हैं. जबकि चीनी कंपनियां सिर्फ 18 से 24 महीनों में ही नई गाड़ी बना देती हैं. इसके चलते ही अब मर्सिडीज AI का सहारा ले रही है.

अब बचेगा काफी समय

बता दें कि मर्सिडीज-बेंज ने अपना नया PLM.AI सिस्टम पेश किया है. जो कंपनी के अलग-अलग विभागों को एक साथ जोड़कर काम की रफ्तार को काफी बढ़ा देगा. क्योंकि कंपनी का दावा है कि एआई की मदद से नई कारों के डेवलपमेंट टाइम में करीब 30 प्रतिशत तक की बड़ी कटौती की जाएगी.

जबकि इसके साथ ही कंप्यूटर पर होने वाले एडवांस्ड AI सिमुलेशन के जरिए गाड़ियों की फिजिकल क्रैश टेस्टिंग और प्रोटोटाइप यूनिट्स बनाने की जरूरत 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगी. जिससे काफी समय और पैसे दोनों बचेंगे.

यह भी पढ़ें: Volkswagen Virtus facelift vs Skoda Slavia: Virtus-Slavia में कौन मारेगा बाजी? जानें बड़े बदलाव

मुकाबला करना पड़ा मजबूरी

ग्लोबल ऑटो बाजार में BYD, एनआईओ और एक्सपेंग जैसी चीनी ऑटो कंपनियां बहुत तेजी से अपनी नई गाड़ियां और नए सॉफ्टवेयर फीचर्स मार्केट में लॉन्च कर रही हैं. जिसके चलते अगर मर्सिडीज अपनी पुरानी 48 से 60 महीने की टाइमलाइन पर ही काम करती रहती तो उसकी गाड़ियां लॉन्च होते-होते पुरानी लगने लगतीं. इसके चलते ही मर्सिडीज को AI का सहारा लेना पड़ा है.

इंसान करेंगे फाइनल डिजाइन

बता दें कि मर्सिडीज-बेंज के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर ने चीनी कंपनियों की स्पीड की तारीफ की. लेकिन साथ ही यह भरोसा जताया कि उनकी कंपनी टेक्नोलॉजी के मामले में किसी से पीछे नहीं रहेगी. कंपनी का मानना है कि एआई का इस्तेमाल इंजीनियरों की जगह लेने के लिए नहीं बल्कि उनके काम को तेज और आसान बनाने के लिए किया जा रहा है.

वहीं एआई की मदद से एयरोडायनामिक्स और स्ट्रक्चरल डिजाइन तुरंत तैयार होंगे. जबकि आखिरी डिजाइन अप्रूवल, लग्जरी टच और सेफ्टी वैलिडेशन का काम इंसानी इंजीनियर ही संभालेंगे.

दिखेगा बड़ा बदलाव

ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि मर्सिडीज का यह कदम पूरी दुनिया के लग्जरी ऑटोमोबाइल बाजार की दिशा बदल देगा. फ्यूचर में सिर्फ कार की राइड क्वालिटी या इंटीरियर की खूबसूरती ही नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर और नई टेक्नोलॉजी को कितनी तेजी से बाजार में लाया जा रहा है. यह बात सबसे ज्यादा मायने रखेगी.

मर्सिडीज-बेंज का यह नया एआई प्रोजेक्ट उसकी अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कारों और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल्स को तेजी से ग्राहकों तक पहुंचाने में काफी मुश्किल साबित होगा.

यह भी पढ़ें: Volkswagen Virtus Facelift: Volkswagen ने दिखाई नई Virtus की झलक, नए लुक और स्पोर्टी डिजाइन में एंट्री

हिमांशु सिंह एबीपी लाइव में ऑटो सेक्शन में कार्यरत हैं. जहां वह ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों, नए मॉडल्स, कार-बाइक लॉन्च, ऑफर्स और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर खबरें लिखने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका सफर वर्ष 2022 में डीएनपी इंडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने राजनीति, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स से संबंधित वीडियो भी तैयार किए.

इसके बाद उन्होंने Sportzwiki के साथ काम किया जहां उन्होंने मुख्य रूप से खेल जगत की खबरें लिखीं और सोशल मीडिया के लिए स्पोर्ट्स वीडियो बनाये. इसके बाद उन्होंने Hawk Martech में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वह एबीपी लाइव के साथ जुड़े हुए हैं और ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने रामा यूनिवर्सिटी, कानपुर से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट, स्पोर्ट्स कवरेज, वीडियो कंटेंट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Volkswagen Virtus facelift vs Skoda Slavia: Virtus-Slavia में कौन मारेगा बाजी? जानें बड़े बदलाव
Virtus-Slavia में कौन मारेगा बाजी? जानें बड़े बदलाव
Volkswagen Virtus Facelift: Volkswagen ने दिखाई नई Virtus की झलक, नए लुक और स्पोर्टी डिजाइन में एंट्री
Volkswagen ने दिखाई नई Virtus की झलक, नए लुक और स्पोर्टी डिजाइन में एंट्री
Auto Retail Sales October 2026: ऑटो बाजार को किसकी लगी नजर, अक्टूबर में बिक्री हुई धड़ाम
ऑटो बाजार को किसकी लगी नजर, अक्टूबर में बिक्री हुई धड़ाम
Car Drive Modes: ECO, City Drive और Sports, कार में कब काम आते हैं ये मोड?
ECO, City Drive और Sports, कार में कब काम आते हैं ये मोड?
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget