एक्सप्लोरर

Passenger Vehicle Sales Report: पिछले महीने इन कंपनियों की गाडि़यों को खरीदने के लिए टूट पड़े ग्राहक, देखें डिटेल्स

May 2023 PV Sales Report: भारत में शीर्ष ऑटो कंपनियां जैसे मारुति, हुंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया आदि ने, पिछले महीने अपनी गाडियों की सालाना बिक्री में बढ़त दर्ज की है.

May Sales Report 2023: पिछले महीने यानि मई में भी पैसेंजर सेगमेंट की गाड़ियों की बिक्री में बढ़त देखने को मिली है. गाडियों की बिक्री के मामले में एसयूवी ज़्यदातर ग्राहकों की पसंद बनी हुई है. इसके अलावा ग्रामीण बाजार में भी रिकवरी जारी है. वहीं चिप की कमी की समस्या में भी धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही है. कंपनियों पर वेटिंग पीरियड का दबाव कम हो रहा है और ग्राहकों को उनकी पसंदीदा गाड़ियां जल्दी डिलीवर हो पा रहीं है, जिससे उम्मीद की जा रही है, कि गाडियों की बिक्री का ये सिलसिला जून में भी जारी रहेगा.

मारुति सुजुकी ने पिछले महीने अपनी पैसेंजर गाडियों बिक्री में सालाना तौर पर 10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है, जोकि 1,78,083 यूनिट्स की रही. वहीं पिछले साल कंपनी ने 1,61,413 यूनिट्स की बिक्री की थी.

वहीं हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी गाडियों की बिक्री में सालाना तौर पर 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. जोकि 59,601 यूनिट्स की रही. जबकि पिछली साल इसी महीने में कंपनी ने 51,263 यूनिट्स की बिक्री की थी.

महिंद्रा एंड महिंद्रा की बात करें तो, कंपनी ने घरेलू पैसेंजर व्हीकल सेग्मेंट में 32,886 यूनिट्स की बिक्री के साथ 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. जबकि पिछले साल इसी महीने ये आंकड़ा 26,904 यूनिट्स की बिक्री का था. वहीं यूटिलिटी सेग्मेंट की बात करें तो, कंपनी ने पिछले साल की तुलना में इस साल, इस सेग्मेंट में 23 प्रतिशत की बढ़त के साथ कुल 32,883 यूनिट्स की बिक्री की. इसके अलावा कंपनी ने पिछले महीने 26,632 यूनिट्स की बिक्री भी की.

वहीं टाटा मोटर्स की बात करें तो, कंपनी ने पिछले महीने अपनी पैसेंजर व्हीकल की सालाना 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 45,984 यूनिट्स की बिक्री की. जबकि पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 43,392 यूनिट्स की बिक्री की थी. वहीं इलेक्ट्रिक गाडियों की कुल बिक्री की बात करें तो पिछले साल बिके 3,505 यूनिट्स की तुलना में इस साल 5,805 यूनिट्स की बिक्री हुई.

किआ ने भी पिछले महीने अपनी गाडियों की बिक्री में बढ़त हासिल की, जोकि पिछले महीने 24,770 यूनिट्स की बिक्री के साथ 3 प्रतिशत की रही.

टोयोटा ने पिछले महीने बिक्री की गयीं अपनी गाडियों को अब तक किसी भी महीने में बिकने वाली गाडियों की संख्या से ऊपर बताया है. पिछले महीने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर 20,410 यूनिट्स की बिक्री का दावा किया है, जबकि पिछले साल मई 2022 में कंपनी ने 10,216 यूनिट्स की बिक्री की थी.

एमजी मोटर इंडिया की बात करें तो, कंपनी ने पिछले महीने 25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,006 यूनिट्स की बिक्री की है. जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 4,008 यूनिट्स का था.

निसान मोटर इंडिया की बात करें तो, पिछले महीने कंपनी ने 4,631 यूनिट्स की बिक्री की. जोकि पिछले साल मई 2022 में हुई 2,618 यूनिट्स की बिक्री के मुकाबले 23 प्रतिशत ज्यादा है.

यह भी पढ़ें- Road Accident Compensation: ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी सड़क दुर्घटना होने पर पीड़ित को मुआवजा देगी इंश्योरेंस कंपनी- कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget