एक्सप्लोरर

64,600 रुपये सस्ती मिल रही ये पॉपुलर कार, जानें ऑफर

मारुति सुजुकी वैगनआर पर अक्टूबर 2026 में 64,600 रुपये तक की बंपर छूट मिल रही है. जानिए कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, माइलेज, फीचर्स और कीमत से जुड़ी हर जानकारी.

हमारे देश में हमेशा से मारुती सुजुकी कंपनी की गाड़ियों की डिमांड रही है. जबकि अभी भी यही कंपनी देश में सबसे ज्यादा व्हीकल बेचती है और आने वाले समय में यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है. इस कंपनी की कुछ गाड़ियां बेहद ही लोकप्रिय भारत में है. जबकि अक्टूबर में अब मारुती सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनआर पर एक खास ऑफर आया है. दअरसल, फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही कंपनी ने अक्टूबर 2026 में वैगनआर पर बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स की घोषणा कर दी है.

आपको बता दें कि आप इस महीने वैगनआर पर कुल 64,600 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. भारतीय सड़कों पर अपनी मजबूत पकड़, शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट की वजह से यह कार लगातार बेस्ट-सेलिंग चार्ट में टॉप पर बनी रहती है. चलिए जानते हैं कि इस डिस्काउंट का फायदा आप कैसे उठा सकते हैं और इसमें कौन-कौन से बेनिफिट्स शामिल हैं.

कैसे मिलेगा डिस्काउंट?

दरअसल मारुति सुजुकी की ओर से दिए जा रहे इस भारी डिस्काउंट ऑफर में कई तरह के बेनिफिट्स एक साथ शामिल किए गए हैं. कंपनी ग्राहकों को सीधे तौर पर 35,000 रुपये तक का फ्लैट कैश डिस्काउंट दे रही है. जबकि इसके अलावा 20 अक्टूबर तक कार की बुकिंग और डिलीवरी लेने वाले ग्राहकों को 7,100 रुपये की अतिरिक्त छूट का फायदा मिलेगा.

वहीं अगर आप अपनी पुरानी गाड़ी को बदलकर नई वैगनआर लेते हैं तो आपको 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. इसके साथ ही 10,000 रुपये का स्मार्ट एक्सचेंज प्लान और 2,500 रुपये का इंस्टीट्यूशनल ऑफर भी इस ऑफर का हिस्सा है. जिसके चलते कुल बचत 64, 600 रुपये की हो सकती है.

64,600 रुपये सस्ती मिल रही ये पॉपुलर कार, जानें ऑफर

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कार मार्केट में ग्राहकों की फेवरेट कंपनी कौन सी, देखें Top-5 की लिस्ट

गाड़ी में मिलते हैं मॉडर्न डिजाइन

बता दें कि वैगनआर का सिग्नेचर टॉल-बॉय डिजाइन न केवल इसे एक अलग लुक देता है बल्कि कार के अंदर भरपूर स्पेस भी रहता है. इसके अलावा कार के अंदर 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.

यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी को आसानी से सपोर्ट करता है. वहीं लंबी यात्राओं के लिए कार में आरामदायक सीट्स, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स और 341 लीटर का काफी बड़ा बूट स्पेस दिया गया है. जिससे पूरे परिवार का लगेज आराम से आ जाता है.

64,600 रुपये सस्ती मिल रही ये पॉपुलर कार, जानें ऑफर

AI Generated Image

इंजन भी बेहद दमदार

यह कार सेफ्टी के लिहाज से मारुति के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. डेली इस्तेमाल और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे काम के फीचर्स दिए गए हैं.

वहीं इंजन की बात करें तो वैगनआर 1.0-लीटर और 1.2-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन ऑप्शंस के साथ आती है. कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ-साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहता है.

33 किमी तक का मिलता है माइलेज

जबकि माइलेज के मामले में मारुति की यह हैचबैक हमेशा से ही अपने सेगमेंट में बादशाह मानी जाती है. वैगनआर का पेट्रोल वैरिएंट आसानी से 23.56 से लेकर 25.19 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देता है.

वहीं इसका फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी मॉडल 33.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का जबरदस्त माइलेज निकालने में माहिर है. भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमत महज 4.99 लाख रुपये से शुरू होकर इसके टॉप-एंड मॉडल के लिए 7.45 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें: नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget