एक्सप्लोरर

मारुति वैगनआर का दो भाइयों ने बनाया हेलीकॉप्टर, पुलिस ने कर लिया जब्त

Maruti WagonR change into Helicopter: उत्तर प्रदेश के दो भाइयों ने मिलकर मारुति सुजुकी के वैगनआर मॉडल का हेलीकॉप्टर बना दिया. सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर बनी कार का वीडियो वायरल हो रहा है.

Maruti WagonR changed into Helicopter: उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो भाइयों ने मारुति वैगनआर को एक हेलीकॉप्टर में बदल दिया. लेकिन, जैसे ही उत्तर प्रदेश पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने वाहन को जब्त कर लिया. साथ ही  दोनों भाइयों पर पुलिस ने 2000 रुपये का चालान भी लगा दिया. हेलीकॉप्टर में बदली इस मारुति वैगनआर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर के रहने वाले दो भाई साथ में मिलकर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. ईश्वर दीन और उनके भाई ने मारुति वैगनआर का हेलीकॉप्टर बना दिया. दोनों भाइयों ने जुगाड़ देखते हुए वैगनआर को हेलीकॉप्टर का आकार दे दिया. अकबरपुर में जब दोनों भाई इस हेलीकॉप्टर बनी कार पर पेंट का काम शुरू करने ही वाले थे, तभी वहां की लोकल पुलिस का ध्यान इस घटना ने खींच लिया. पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में इस वाहन को जब्त कर लिया, लेकिन बाद में दोनों भाइयों के 2 हजार रुपये का फाइन जमा करने के बाद वाहन को छोड़ दिया गया. साथ ही हेलीकॉप्टर जैसे पीछे के हिस्से को निकालने का निर्देश भी दिया.

2.5 लाख रुपये में बनाया हेलीकॉप्टर

ईश्वर दीन और उनके भाई ने कार से इस हेलीकॉप्टर को बनाने में 2.50 लाख रुपये खर्च कर दिए. दोनों भाइयों ने ये 2.50 लाख रुपये मारुति वैगनआर पर रोटर लगाने में और हेलीकॉप्टर के पीछे का हिस्सा बनाने में खर्च कर दिए, जिससे इस वाहन को हेलीकॉप्टर का आकार दिया जा सका. ईश्वर ने बताया कि उन्होंने ये गाड़ी से हेलीकॉप्टर शादी में दूल्हा-दुल्हन की सवारी के लिए बनाया है. इन दोनों भाइयों का कहना है कि अपने घर में थोड़ी और इनकम करने के लिए वो ये वाहन बना रहे थे.

पुलिस ने की कार्रवाई

असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस विशाल पांडे ने बताया कि किसी भी गाड़ी में बदलाव करने के लिए RTO डिपार्टमेंट से इजाजत लेनी होती है. वाहन को मोटर व्हीकल्स एक्ट के Section 207 के तहत जब्त किया गया था और हम आगे की जांच जारी रखेंगे. पुलिस ने बताया कि इन दोनों भाइयों को कार में बदलाव करने के लिए कोई अथॉरिटी नहीं मिली हुई थी.

ये भी पढ़ें

Honda Elevate: जापान में लॉन्च हुई मेड-इन-इंडिया होंडा एलिवेट, WR-V दिया गया है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget