एक्सप्लोरर

Honda Elevate: जापान में लॉन्च हुई मेड-इन-इंडिया होंडा एलिवेट, WR-V दिया गया है नाम

इसमें सिटी सेडान में मिलने वाला एक 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 121bhp पॉवर और 145Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

Honda WR-V SUV: होंडा कार्स इंडिया ने जापान के लिए एलिवेट मिड-साइज एसयूवी का निर्यात शुरू कर दिया है. मेड-इन-इंडिया होंडा एलीवेट को जापानी बाजार में WR-V ब्रांड नाम के साथ लॉन्च किया गया है. HCIL के कारोबार में यह पहली बार है कि भारत से जापान को कोई मॉडल निर्यात किया जा रहा है, जो देश की बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग पॉवर और ग्लोबल कंपटीशन को दर्शाता है. 

कंपनी ने क्या कहा?

इस अवसर पर बोलते हुए, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और सीईओ ताकुया त्सुमुरा ने कहा, "जापान में WR-V के रूप में 'मेड-इन-इंडिया' एलिवेट का लॉन्च होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है. यह हमारी मैन्युफैक्चरिंग पॉवर और होंडा के ग्लोबल कमर्शियल स्ट्रैटजी में होंडा कार्स इंडिया के बढ़ते महत्व की पुष्टि करता है. ऑल-न्यू होंडा एलीवेट को भारतीय बाज़ार में बहुत पसंद किया गया है और यह हमारे कारोबार का मुख्य मॉडल बन गया है. हमें विश्वास है कि हम इस सफलता को दोहराने में सक्षम होंगे और अपने ग्लोबल कस्टमर्स को बेस्ट क्वालिटी और आर्किटेक्चर देंगे." होंडा एलिवेट ने पिछले साल सितंबर में भारत से अपनी ग्लोबल शुरुआत की थी.

वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस 

कंपनी ने देश में पिछले 6 महीनों में इसकी 30,000 से ज़्यादा यूनिट्स बेची हैं. इस मॉडल को दिसंबर 2023 में जापान में Honda WR-V के नाम से पेश किया गया था और इसे ग्राहकों से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है. जापानी-स्पेक मॉडल को 3 वेरिएंट; X, Z और Z+ और कुल 5 कलर ऑप्शन - इल्युमिना रेड मेटैलिक, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, गोल्ड ब्राउन मेटैलिक और मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक में पेश किया जाएगा.

मिलेंगे ढेर सारे सेफ्टी फीचर्स

भारत-स्पेक एलिवेट की तरह, जापान के लिए नई होंडा WR-V ADAS तकनीक के साथ आएगी जिसमें टक्कर रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक, फॉल्स स्टार्ट प्रिवेंशन फंक्शन, रोड कीप एसिस्ट, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग सपोर्ट सिस्टम, साइन रिकग्निशन फ़ंक्शन, ऑटो हाई बीम और पार्किंग सेंसर सिस्टम समेत कई सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. 

इंजन

इसमें सिटी सेडान में मिलने वाला एक 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 121bhp पॉवर और 145Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसे CVT ऑटोमेटिक यूनिट के ज़रिए फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम से जोड़ा गया है. हालांकि, भारत-स्पेक मॉडल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ भी उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें - 

किआ कैरेंस के डीजल वेरिएंट में मैनुअल ट्रांसमिशन की होगी वापसी, जानिए किन खूबियों से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes-Tesla की बढ़ेगी टेंशन, BMW ला रही 805KM वाली EV
Mercedes-Tesla की बढ़ेगी टेंशन, BMW ला रही 805KM वाली EV
Toll Plaza पर गलत Lane में घुसे तो कट सकता है Challan, जानें नियम
Toll Plaza पर गलत Lane में घुसे तो कट सकता है Challan, जानें नियम
कार में नहीं हो पा रहा रिजनरेशन? ये तरीके आएंगे काम
कार में नहीं हो पा रहा रिजनरेशन? ये तरीके आएंगे काम
एक Charge में 792KM, Petrol-Diesel को टक्कर देंगी ये EVs
एक Charge में 792KM, Petrol-Diesel को टक्कर देंगी ये EVs

वीडियोज

Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
उज्जैन: नहीं हटेगी खड़े हनुमानजी की प्रतिमा, प्रशासन ने कहा- 'बिना संतों की सहमति के...'
उज्जैन: नहीं हटेगी खड़े हनुमानजी की प्रतिमा, प्रशासन ने कहा- 'बिना संतों की सहमति के...'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
Embed widget