एक्सप्लोरर

Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा

16.9 लाख की शुरुआती कीमत में 29 Kmpl का माइलेज देगी नई डस्टर, 160 Bhp पावर के साथ सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली हाइब्रिड एसयूवी बनी, जानिए क्या बेस वेरिएंट खरीदना है फायदे का सौदा

Renault ने अपनी नई Duster Hybrid की बेहद आक्रामक और कम कीमत रखकर पूरे ऑटोमोबाइल बाजार को चौंका दिया है. आम तौर पर हाइब्रिड कारों को उनकी महंगी तकनीक के कारण काफी प्रीमियम बजट में पेश किया जाता है, लेकिन रेनॉल्ट ने इसे एक किफायती दायरे में लाकर खड़ा कर दिया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि Duster Hybrid का सबसे शुरुआती यानी बेस वेरिएंट Evolution ग्राहकों को कीमत के मुकाबले कितनी वैल्यू और फीचर्स दे रहा है.

17 लाख रुपये से कम की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर मिलने वाला यह वेरिएंट उन लोगों के लिए एक बड़ा आकर्षण बन गया है, जो कम बजट में आधुनिक हाइब्रिड तकनीक का मजा लेना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि क्या डस्टर का यह बेस वेरिएंट वाकई खरीदने लायक है.

पावर और हाइब्रिड इंजन की बेजोड़ ताकत

कीमत कम होने के बावजूद Renault ने इसके बेस वेरिएंट के इंजन और परफॉर्मेंस में कोई कटौती नहीं की है. Duster Hybrid Evolution वेरिएंट में भी वही दमदार 1.8-लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो इसके महंगे वेरिएंट्स में मिलता है.

यह इंजन दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ मिलकर काम करता है और कुल 160 bhp की शानदार पावर जेनरेट करता है. इतनी ताकत के साथ यह गाड़ी अपनी पूरी क्लास और सेगमेंट में सबसे पावरफुल हाइब्रिड एसयूवी बनकर उभरती है. रफ्तार और पिकअप के मामले में यह बेस वेरिएंट ग्राहकों को बिल्कुल भी निराश नहीं करता है.

माइलेज का तगड़ा दावा और रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग

इस कार की सबसे बड़ी यूएसपी इसका माइलेज है. कंपनी का दावा है कि Renault Duster हाइब्रिड पूरे 29 kmpl का बंपर माइलेज देने में सक्षम है. इसके साथ ही Renault का यह भी दावा है कि शहर के भीतर गाड़ी चलाते समय आप अपनी दैनिक ड्राइविंग का लगभग 80 फीसदी हिस्सा पूरी तरह से EV Mode पर पूरा कर सकते हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि भारी ट्रैफिक में भी आपकी जेब पर पेट्रोल का खर्च बहुत कम पड़ेगा, जो आज के समय में किसी भी मध्यमवर्गीय कार खरीदार के लिए सबसे बड़ी राहत की बात है.

यह भी पढ़ें: अल्टो को क्यों कहा जाता है पहाड़ों की रानी, क्यों खास है इसका छोटा इंजन?

बेस वेरिएंट में मिलने वाले जरूरी फीचर्स

Evolution वेरिएंट भले ही इस कार का सबसे बेसिक और सबसे सस्ता मॉडल है, लेकिन Renault ने इसमें रोजमर्रा की जरूरत के लगभग सभी काम के फीचर्स शामिल कर दिए हैं. इस वेरिएंट में आपको शानदार लुक के लिए एलईडी हेडलैंप्स और बड़े 18-इंच के व्हील्स मिलते हैं. केबिन के भीतर मनोरंजन के लिए 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंश्योरेंस और ड्राइवर के लिए 7-इंच का टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है.

इसके अलावा वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक एसी, क्रूज़ कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और स्टीयरिंग पर ही ऑडियो कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. सुरक्षा के लिहाज से भी इसमें रियर वाइपर, डिफॉगर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसी जरूरी खूबियां दी गई हैं.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
E85 फ्यूल के साथ आ सकती है मारूति की यह कार, जानिए इसकी खासियत
लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक हैं 10 लाख में आने वाली ये कारें, देख लें लिस्ट
लंबे सफर के लिए बेहद आरामदायक हैं 10 लाख में आने वाली ये कारें, देख लें लिस्ट
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Advertisement

वीडियोज

बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?
Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget