एक्सप्लोरर

2024 Maruti Swift Vs Baleno: नई मारुति स्विफ्ट 2024 का करें इंतजार या खरीद लें बलेनो? जानिए क्या है बेहतर विकल्प 

एक और अपडेट नई स्विफ्ट के पावरट्रेन है जहां इसमें एक नया इंजन मिलेगा, जो मौजूदा लाइन-अप से भी ज्यादा एफिशिएंट होगा. जबकि बलेनो में कुछ अन्य मारुति कारों की तरह 1.2 लीटर चार सिलेंडर इंजन मिलता है.

2024 Maruti Suzuki Swift vs Baleno: बलेनो और स्विफ्ट मारुति रेंज की सबसे ज्यादा बिकने वाले कारें हैं. जो एरेना और नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेची जाती हैं. अब तक इन दोनों के बीच यह स्पष्ट अंतर रहा है कि स्विफ्ट ज्यादा मज़ेदार, स्पोर्टियर हैचबैक विकल्प है जबकि बलेनो ज्यादा फीचर्स के साथ अधिक प्रीमियम हैचबैक है. नई बलेनो में एएमटी विकल्प मिलने से दोनों के बीच का अंतर कुछ हद तक कम हो गया है. लेकिन फीचर लिस्ट और स्पेस के कारण दोनों में स्पष्ट अंतर है. अब कुछ महीनों में नई स्विफ्ट के लॉन्च होने की खबरों के साथ, सवाल यह उठता है कि क्या आपको बलेनो को खरीदना चाहिए या स्विफ्ट के आने का इंतजार करना चाहिए. बेशक ये सीधे प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं लेकिन नई स्विफ्ट अब नए इंटीरियर और नए लुक के साथ अधिक प्रीमियम हो गई है.

क्या है खास अंतर?

स्विफ्ट की स्टाइलिंग डीप क्रोम ग्रिल और नए हेडलैंप और बदले हुए लोगो के साथ काफी स्पोर्टी लगती है. इसमें बेहतरीन लुक के साथ नए व्हील्स भी हैं. जबकि व्यावहारिकता के मामले में एक बड़ा बदलाव डोर हैंडल की स्थिति है. एक और बड़ा बदलाव नई स्विफ्ट का इंटीरियर डिज़ाइन है जो स्विफ्ट और फ्रोंक्स से प्रेरित है. दोनों के स्टीयरिंग व्हील, टचस्क्रीन, डायल और क्लाइमेट कंट्रोल बटन समान हैं. इसके लेयर्ड डैशबोर्ड का लुक नया है और यह मौजूदा डैशबोर्ड से काफी अलग होगा. नई स्विफ्ट के बूट स्पेस और पिछली सीट के स्पेस में भी मामूली सुधार की उम्मीद है. हालांकि फिर भी बलेनो इस मामले अधिक व्यावहारिक विकल्प बना रहेगा. नई स्विफ्ट में बड़े बदलाव के तौर पर कई नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा. उम्मीद है कि इसमें एक 360 डिग्री कैमरा पेश किया जा सकता है और इसमें एक हेड अप डिस्प्ले भी मिल सकता है. इसमें कनेक्टेड कार तकनीक और क्लाइमेट कंट्रोल को भी शामिल किया गया है. 

पॉवरट्रेन अपडेट 

एक और मुख्य अपडेट नई स्विफ्ट के पावरट्रेन है जहां इसमें एक नया इंजन मिलेगा, जो मौजूदा लाइन-अप से भी ज्यादा एफिशिएंट होगा. जबकि बलेनो में कुछ अन्य मारुति कारों की तरह 1.2 लीटर चार सिलेंडर इंजन मिलता है. इसलिए, नई स्विफ्ट अधिक फीचर पैक्ड, एफिशिएंट और बेहतर लुक वाली होगी. जबकि बलेनो और स्विफ्ट के बीच कुछ मौजूदा अंतर फिर भी बने हुए हैं. इसलिए, बलेनो अधिक बड़ी और प्रीमियम हैचबैक कार बनी रहेगी जबकि नई स्विफ्ट अधिक स्पोर्टी फील के साथ आएगी.

यह भी पढ़ें :- इस दिवाली घर लानी है नई कार, तो इन 5 जबरदस्त ऑप्शन पर करें विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget