एक्सप्लोरर

50 हजार रुपये देकर घर लाएं स्विफ्ट, इतनी बनेगी EMI

मारुति स्विफ्ट को मात्र 50,000 रुपये की डाउन पेमेंट पर घर लाएं. जानिए बेस मॉडल LXi की ऑन-रोड कीमत, लोन अमाउंट, ब्याज दर और 5 साल की किस्त का पूरा गणित.

इंडिया में मारुती सुजुकी कंपनी की सभी ही गाड़ियां हिट हैं. जिसके चलते इस कंपनी की गाड़ी इंडिया में हर दिन खरीदी जाती है. आज हम इस खबर में कंपनी की हैचबैक कार के बारें में बात करेंगे और जानेंगे की इस कार को खरीदना आसान है या कठिन. मारुति सुजुकी स्विफ्ट एक ऐसी हैचबैक कार है जिसे हर वर्ग का ग्राहक अपनी पहली पसंद मानता है. अपने स्पोर्टी लुक, शानदार ड्राइविंग परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज के दम पर यह गाड़ी सालों से सेगमेंट पर राज कर रही है. अगर आप भी अपने परिवार के लिए एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं. तो यह खबर आपके लिए ही है.

अगर आप स्विफ्ट को खरीदने के लिए एक बार में पूरा पैसा खर्च नहीं करना चाहते तो फाइनेंस प्लान आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. आजकल बैंक और फाइनेंस कंपनियां महज 50,000 रुपये की मामूली डाउन पेमेंट देकर नई कार घर ले जाने की सुविधा दे रही हैं. स्विफ्ट के बेस मॉडल LXi की एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.79 लाख रुपये है. जो टैक्स और इंश्योरेंस मिलाकर ऑन-रोड लगभग 6.50 लाख रुपये तक बैठती है. तो चलिए समझते हैं कि सिर्फ 50 हजार रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट करने के बाद आपकी महीने की किस्त यानी ईएमआई कितनी बनेगी.

50,000 की डाउन पेमेंट पर लोन का गणित

बता दें कि, अगर आप मारुति स्विफ्ट के बेस वेरिएंट LXi को चुनते हैं और 50,000 रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं तो बाकी बची ऑन-रोड राशि यानी लगभग 6.00 लाख रुपये का आपको कार लोन लेना होगा. आमतौर पर बैंक कार लोन पर 9% से लेकर 9.5% तक का सालाना ब्याज दर चार्ज करते हैं. यह ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर  और प्रोफाइल पर भी निर्भर करती है.


50 हजार रुपये देकर घर लाएं स्विफ्ट, इतनी बनेगी EMI

यह भी पढ़ें: महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल

कितनी बनेगी EMI?

वहीं, अगर आप 6 लाख रुपये का लोन 5 साल की समय सीमा के लिए लेते हैं और ब्याज दर 9% प्रति वर्ष रहती है तो आपकी हर महीने की ईएमआई लगभग 12,450 रुपये के आसपास बनेगी. 5 सालों के दौरान आप बैंक को कुल मिलाकर करीब 1.47 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुकाएंगे. यह प्लान उन लोगों के लिए सही है जो कम समय में लोन खत्म करना चाहते हैं.

7 साल का भी चुन सकते हैं समय

जबकि अगर आप हर महीने की किस्त का बोझ थोड़ा कम करना चाहते हैं तो आप लोन की अवधि को बढ़ाकर 7 साल भी करा सकते हैं. 9% की ब्याज दर पर 7 साल के लिए 6 लाख रुपये के लोन पर आपकी मंथली EMI घटकर लगभग 9,650 रुपये ही रह जाएगी. हालांकि, लोन की समय सीमा बढ़ने से आपको लंबे समय तक ब्याज चुकाना पड़ेगा जिससे कुल ब्याज राशि बढ़कर लगभग 2.10 लाख रुपये हो जाएगी. हालांकि, इससे आप की महीने की EMI कम बनेगी और आप आसानी से धीरे-धीरे लोन की राशि खत्म कर सकते हैं.

बेस मॉडल में मिलने वाले फीचर्स और माइलेज

आपको बता दें कि, इतनी किफायती किस्त पर मिलने वाली मारुती स्विफ्ट LXi में आपको कई जरूरी फीचर्स और सुरक्षा मिल जाती है. इसमें 1.2-लीटर का Z-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जो करीब 24.8 kmpl का जबरदस्त माइलेज देता है. वहीं, सेफ्टी के लिहाज से बेस मॉडल में भी 6 एयरबैग्स, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं.


50 हजार रुपये देकर घर लाएं स्विफ्ट, इतनी बनेगी EMI

अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद और वैल्यू फॉर मनी कार चाहते हैं तो यह फाइनेंस प्लान आपके लिए एकदम सही साबित होगा. हालांकि, कार लेने से पहले कई बैक से बात चित करें और उसके बाद ही सोच समझ कर गाड़ी खरीदने का फैसला करें.

यह भी पढ़ें: किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पेट्रोल कार का माइलेज? जानें डिटेल

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget